चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़: सड़क हादसों की खतरनाक टाइमिंग… शाम 6 से 9 बजे सबसे ज्यादा मौतें, IRAD रिपोर्ट में खुलासा

Chittorgarh road accidents: चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क हादसे और इनमें मौत जैसी जानकारी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग अकॉर्डिंग डे(IRAD) पर संधारित होती है। जिले में 2025 की सड़क दुर्घटनाओं का अध्ययन करें तो शाम 6 से रात 9 बजे के बीच 121 हादसे हुए। इनमें 82 लोगों की जान चली गई।

less than 1 minute read
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Chittorgarh road accidents: चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क हादसे और इनमें मौत जैसी जानकारी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग अकॉर्डिंग डे(IRAD) पर संधारित होती है। जिले में 2025 की सड़क दुर्घटनाओं का अध्ययन करें तो शाम 6 से रात 9 बजे के बीच 121 हादसे हुए। इनमें 82 लोगों की जान चली गई। इसी समयावधि में पांच साल का रिकॉर्ड खंगालें तो 645 सड़क हादसे हुए, जिनमें 371 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि 2021 से 2025 के बीच 2604 सडक़ दुर्घटनाओं में 1557 लोगों की मृत्यु हुई है।

ये भी पढ़ें

Chittorgarh: पेंशन पर ‘ब्रेक’ का खतरा…अंतिम तारीख गुजरी, 50,000 बुजुर्ग सत्यापन में छूटे

IRAD की रिपोर्ट में खुलासा

आइआरएडी के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सड़क पर सफर का सबसे सुरक्षित समय रात 3 से सुबह 6 बजे के बीच रहा। इस समयावधि के दौरान पांच वर्षों में 91 दुर्घटनाओं में 13 लोगों की जीवनलीला समाप्त हो गई। आइआरएडी ने 24 घंटों को तीन-तीन घंटों के कालखंड में विभाजित कर हर साल के आठ खंड में हादसे दर्ज किए हैं।

आठों खंड में 2025 की कुल दुर्घटनाएं 512 हैं, जिनमें 310 लोगों की जान चली गई। चित्तौड़गढ़ जिले की सड़कों पर 2021 में जहां 477 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज हुई, जिनमें 275 लोगों की मौत हुई। जबकि 2025 में दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़कर 512 हो गया, जिनमें 310 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई है।

यूं है 5 वर्षों का रिकॉर्ड

वर्षहादसेमौत
2021477275
2022563370
2023532316
2024520286
2025512310

सड़कों के मैकेनिज्म में गड़बड़ी

आश्चर्य की बात यह कि इन पांच वर्षों में सड़क हादसे रोकने के लिए ना केवल शासन-प्रशासन और पुलिस बल्कि संस्थाओं के सहयोग से कई जागरूकता आयोजन हुए। इसके बाद भी हादसों में वृद्धि बड़ी लापरवाही का उदाहरण है, जिसमें सड़कों के मैकेनिज्म में गड़बड़ी शामिल है।

इस समयावधि में हुए ज्यादा हादसे

कालखंडहादसेमौत
शाम 6 से 9 बजे645371
दोपहर 3 से शाम 6 बजे477275
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे400198
दोपहर 12 से 3 बजे385216
रात 9 से 12 बजे301226

ये भी पढ़ें

Rajasthan Opium: मेवाड़ में अफीम की फसल ‘नशेड़ी’ तोतों के निशाने पर… रोजाना 2 लाख रुपए कीमत का नशा, किसानों की बढ़ी चिंता

Also Read
View All

अगली खबर