खास खबर

Churu Nagar Parishad Result: BJP ने जीतीं 30 सीटें, लेकिन बोर्ड बनाने से पहले आएगी ये बड़ी चुनौती

Churu Nagar parishad Election 2026: चूरू नगर परिषद रिजल्ट में BJP ने 30 वार्ड जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन बहुमत से एक सीट दूर रह गई। अब 6 निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
less than 1 minute read
Sep 14, 2026
churu election result
Ai Generated Image

Churu Nagar Parishad Result: चूरू नगर परिषद चुनाव का पूरा रिजल्ट अब आ चुका है। शहर के 60 वार्डों में 9 सितंबर को वोट डाले गए थे, जिसमें 72.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इसके बाद आज (सोमवार) सुबह केंद्रीय विद्यालय में 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। अब नतीजे आने के साथ ही अब तस्वीर साफ है कि किस पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा और बोर्ड बनाने के लिए किसके पास कितना मजबूत आंकड़ा है।

किस पार्टी को कितनी मिली सीटें?

नतीजों में भाजपा ने 30 वार्ड जीतकर सबसे ज्यादा सीटें अपने नाम की हैं। कांग्रेस को 24 और निर्दलीयों को 6 वार्डों में जीत मिली है। हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों से वह अभी एक कदम दूर है। ऐसे में पार्टी को बोर्ड बनाने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

फिलहाल छह निर्दलीय पार्षदों के पास सत्ता की चाबी दिखाई दे रही है। भाजपा को सिर्फ एक सीट की जरूरत है, जबकि कांग्रेस को बहुमत तक पहुंचने के लिए सात सीटें जुटानी होंगी। ऐसे में दोनों दल निर्दलीयों को अपने साथ लाने की कोशिश कर सकते हैं। अब देखना यही है कि निर्दलीय किस खेमे का रुख करते हैं और चूरू में अगला बोर्ड किसका बनता है।

वार्डविजेतापार्टी
1बजरंगकांग्रेस
2पूजा सैनीभाजपा
3शायना बानोकांग्रेस
4अनीताकांग्रेस
5कमलेशकांग्रेस
6साजिद खानकांग्रेस
7तारा कंवरभाजपा
8बानोनिर्दलीय
9अजीज खानकांग्रेस
10मोहम्मद हुसैन निबानकांग्रेस
11संजयकांग्रेस
12मोहम्मद हारूनभाजपा
13अनीशनिर्दलीय
14तौफीक खानकांग्रेस
15शाहहरुख खानकांग्रेस
16प्रदीप कुमार सैनीनिर्दलीय
17राजियाकांग्रेस
18राजेश कुमारनिर्दलीय
19नरेंद्र कुमारभाजपा
20विजय कुमार शर्माभाजपा
21रजनीभाजपा
22रामी देवीकांग्रेस
23विमलाभाजपा
24मोहम्मद इस्माइल खानभाजपा
25मदीना बानोकांग्रेस
26फिरदौसभाजपा
27विजय श्रीभाजपा
28अनुरागभाजपा
29मोहम्मद आदिलकांग्रेस
30सुमन देवीभाजपा
31जगदीश प्रसादकांग्रेस
32कमल कुमारकांग्रेस
33भंवर लालभाजपा
34अरुणा मिश्राभाजपा
35सुनीता रानीभाजपा
36रमजान अलीकांग्रेस
37नसीम निशाकांग्रेस
38शकुंतलाभाजपा
39तबस्सुम बानोकांग्रेस
40विनोद कुमारकांग्रेस
41इस्लाम खाननिर्दलीय
42लीलाधर शर्माकांग्रेस
43अभिषेक चौटियाभाजपा
44विनय कुमारभाजपा
45कलावती देवी गुर्जियाभाजपा
46प्रदीप चांदवाड़ियाकांग्रेस
47शशि भार्गवभाजपा
48हरी रामभाजपा
49आनंद कुमारभाजपा
50अलानूरनिर्दलीय
51मंगल चंदभाजपा
52रंजू देवीभाजपा
53आकाश सैनीभाजपा
54प्रियंका सैनभाजपा
55सुनीताभाजपा
56महेश कुमार ठेठराभाजपा
57मोहम्मद सलीमकांग्रेस
58अजीज खानभाजपा
59चन्द्रप्रकाशकांग्रेस
60ओमी प्रकाशभाजपा