
जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना का सबसे भयावह चेहरा मंगलवार को देखने को मिला। जोधपुर में एक साथ सबसे सर्वाधिक मरीज 126 सामने आए। जबकि इससे पहले आज तक एक साथ 100 से भी कम मरीज आए थे, कोरोना की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भी हिला दिया।
शहर की सबसे बड़़ी जालोरी गेट ब्रह्मबाग ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हाजी मोहम्मद याकुब कादरी का मंगलवार शाम एम्स में कोरोना बीमारी से मौत हो गई। उन्हें श्वसन संबंधी और निमोनिया आदि बीमारी भी बताई गई। रेल से जोधपुर आए 25 लोग संक्रमित निकले हैं। प्रतापनगर से भी एक दर्जन से ज्यादा संक्रमित निकले हैं। जोधपुर में अब तक 3213 मरीज संक्रमित हो चुके हैं और 62 मौतें हुई हैं। एम्स व एमजीएच का एक-एक रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित आया है। इसके अलावा एम्स व एमडीएम से एक-एक नर्सिंगकर्मी संक्रमित हैं। वर्तमान में कुल 582 कोरोना संक्रमित इलाज ले रहे हैं।
3485 सैंपल लगे, 3.61 फीसदी संक्रमित
जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, एम्स व डीएमआरसी में कुल 3485 सैंपल लगे, इनमें से 3.61 मरीज संक्रमित निकले। इनमें 39 महिलाएं और 87 पुरुष संक्रमित आए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 61, एम्स ने 28 और डीएमआरसी ने 39 संक्रमित बताए हैं।
-------
इन इलाकों से निकले 126 संक्रमित
भोपालगढ़, बकरा मंडी, व्यास पार्क चांदपोल, शिकारगढ़, प्रतापनगर, बावड़ी, नागौरी गेट के अंदर, श्रीराम नगर, बीजेएस चौराहा, पावटा बी रोड, पोलो द्वितीय, पदमावती नगर, लाल बाग नागौरी बेरा, बच्चे की गली गुलाब सागर, फतेहसागर मेड़ती गेट, धारीवालों का बास, महामंदिर धारा बास, लाल सागर, श्री यादे नगर माता का थान, सेक्टर 21, 15, 17 चौहाबो, रामदेव मोहरा, मंडोर, कलाल कॉलोनी, खांडा फलसा लाडजी का कुआ, गूंदी का मोहल्ला, फोजी हाउस सुभाष नगर, यश नंदा वनग्रीन पाल रोड, चौहाबो, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जालोरी गेट के अंदर, घांचियों का बास, पीजी हॉस्टल एम्स, पांच बत्ती सर्किल, श्री कृष्णा नगर, मानसरोवर स्कीम पीएफ रोड, बोम्बे डाइंग के पीछे नई सड़क, भगत की कोठी, रामेश्वर नगर, शास्त्रीनगर, बरकतुल्लाह कॉलोनी बी-एस दर्पण सिनेमा, अजीत कॉलेनी, संजय गली सूरसागर, पॉवर प्लांट बाप, आदर्श नगर लालसागर, शॉपिंग सेंटर प्रतापनगर, आखलिया चौराहा व देवी रोड गली नंबर 15 कमला नेहरू नगर से संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
40 रोगी हुए डिस्चार्ज
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से 13, एम्स से 17 और होम आइसोलेशन से 10 मरीज डिस्चार्ज हुए। ये सभी संजय सी कॉलोनी, भावी रोड, पावटा सी रोड, कलाल कॉलोनी, रामनगर, प्रतापनगर, पावटा, चौहाबो, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, नेहरू पार्क, राजबाग सूरसागर, महामंदिर रेलवे स्टेशन, जालोरियों का बास, छिपों की घाटी, देवी रोड चांदणा भाकर, उम्मेद चौक, शास्त्रीनगर , झालामंड, मोचिवाड़ा पीपाड़ सिटी व मिल्कमैन कॉलोनी के रहवासी है।
---------
कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-582
पॉजिटिव से नेगेटिव-2570
डिस्चार्ज-2569
कुल मौतें-62
3 और मौतें भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अधिकृत रूप से कोरोना से मौत होना नहीं माना है। )