भरतपुर

Govardhan Puja 2023 Date: गोवर्धन पूजा का पर्व किस दिन मनाया जाएगा, जान लीजिए सही समय

Govardhan Puja 2023 Date: आमतौर दीपोत्सव पांच दिनों का होता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी छह दिन तक दिवाली का उत्साह नजर आएगा। जानिए किस दिन होगी गोवर्धन पूजा-

2 min read
Nov 12, 2023

Govardhan Puja 2023 Date: आमतौर दीपोत्सव पांच दिनों का होता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी छह दिन तक दिवाली का उत्साह नजर आएगा। सुख समृद्धि, वैभव का पर्व दिवाली 12 नवम्बर को मनाया जाएगा। दरअसल इस बार अमावस्या तिथि दो दिन पड़ रही है। ऐसे में दिवाली के अगले दिन स्नानदान अमावस्या होगी और 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।


13 नवंबर को सोमवती अमावस्या का संयोग रहेगा, जो तीर्थ स्थलों पर स्नान, पूजा पाठ के लिए विशेष शुभ रहेगा। पं. राममोहन शर्मा के अनुसार दिवाली का पर्व रात्रि व्यापिनी अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। जिस दिन रात्रि में अमावस्या रहती है, उस दिन दिवाली पर्व होता है। इस बार अमावस्या तिथि दो दिन रहेगी। अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर आएगी और अगले दिन 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 12 नवंबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा, वहीं 13 नवम्बर को स्नानदान की अमावस्या रहेगी।


इस दिन सोमवार होने से सोमवती अमावस्या भी रहेगी। पं. मनु मुदगल के अनुसार दिवाली पर इस बार कई शुभ योग रहेंगे। इस बार दिवाली पर आयुष्मान योग, बुधादित्य योग, आदित्य योग, लक्ष्मी योग का संयोग रहेगा, जो सुख समृद्धि, एश्वर्य प्रदान करता है। दिवाली के दिन इन योगों का होना अत्यंत शुभकारी है। दिवाली का पर्व कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या का जाता है। 12 नवम्बर को अमावस्या तिथि रात्रि में रहेगी, इसलिए इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।


कब क्या...

12 नवंबर दिवाली, लक्ष्मीपूजा
13 नवंबर सोमवती अमावस्या
14 नवंबर गोवर्धन पूजा
15 नवंबर भाई दूज


बीते वर्ष भी 6 दिन का था दीपोत्सव
दिवाली उत्सव पिछले साल भी छह दिन का था। पिछले साल दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण था, इसके चलते एक दिन बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया था। इस बार भी 12 को दिवाली और 14 नवम्बर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।

Published on:
12 Nov 2023 01:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर