जोधपुर

जोधपुर: हुक्का बार में मिल रहे छोरे-छोरियां

दो जगह दीं दबिशें
less than 1 minute read
Jan 16, 2020
जोधपुर: हुक्का बार में मिल रहे छोरे-छोरियां
जोधपुर: हुक्का बार में मिल रहे छोरे-छोरियां

जोधपुर.़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर रात अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई की। यहां कई लोग हुक्के की कश लगाते मिले। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मण्डा और डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने सरदारपुरा पुलिस के साथ ब्लू-19 कैफे पर दबिश देकर तलाशी ली। देर रात तक चली तलाशी में आधे दर्जन युवा महंगे हुक्के से कश लेते पाए गए। इस दौरान टीम ने 8 हुक्को व 5 अवैध फ्लेवर्स को जब्त कर कोटपा एक्ट के तहत संचालक पर चालान की कार्रवाई की। इस दौरान सरदारपुरा पुलिस ने मौके से अवैध शराब बरामद कर संचालक व मैनेजर पर अवैध गतिविधियां करने के तहत एफ आइआर दर्ज की। वहीं शास्त्री सर्किल के पास फ ाइनल ऑप्शन कैफे पर स्वास्थ्य दल ने तीसरी बार दबिश देकर 5 हुक्के व 2 फ्लैवर्स जब्त किए। इस दौरान बासनी थाना पुलिस ने कैफे से अवैध रूप से परोसी जा रही शराब बरामद कर संचालक को गिरफ्तार किया। सीएमएचओ डॉ. मंडा ने कहा कि बार-बार इस प्रकार की अवैध गतिविधियां करते पाए जाने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फूड लाइसेंस रद्द के लिए उच्च स्तर पर अनुशंषा भेजी जाएगी।

Updated on:
16 Jan 2020 07:09 pm
Published on:
16 Jan 2020 07:09 pm