खास खबर

Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून अंडमान निकोबार द्वीप पर छाया

Monsoon Alert Rain In India : दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक शुरू हो गई है। इस समय यह बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है।
less than 1 minute read
Monsoon Alert Rain In India
दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक

Monsoon Alert Rain In India : दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक शुरू हो गई है। इस समय यह बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया है कि यह तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। हवा का दबाव और रूख के साथ अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर इलाकों में दस्तक दे देगा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय दक्षिण पश्चिमी मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर पूरी तरह से छा गया है। अंडमान के समुद्री सीमा और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी इलाकों में भी यह आज पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून इस समय 5 डिग्री उत्तर 80 पूर्व, से 17 डिग्री उत्तर 95 डिग्री पूर्व से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है।

इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून बेहतर स्थिति के कारण मालदीव की तरफ बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंचा है। अगले तीन से चार दिनों में यह मानसून बंगाल की खाड़ी में पूरी तरह से छा जाएगा। आपको बता दें कि जून से सितंबर की बीच एक विशेष स्थिति में होनी वाली वर्षा को ही मानसून कहा जाता है। इससे खरीफ की फसलों को बेहतर जल मिलता है।

Published on:
30 May 2023 12:43 pm