RPSC RAS 2024 Result Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को आरएएस-2024 भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।
Rajasthan RAS Final Result: अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को आरएएस-2024 भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। वहीं, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण की दूसरी रैंक रही। राजस्थान को अब जल्द ही 1096 नए प्रशासनिक अफसर मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।
बता दें कि पिछले साल फरवरी में प्रारंभिक और जून में मेंस परीक्षा कराने के बाद आयोग ने 1 दिसम्बर से चरणबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की शुरुआत की थी। 1096 पदों के लिए 9 चरणों में साक्षात्कार की प्रक्रिया चली थी, जो 17 अप्रेल को ही खत्म हुई। इसके बाद अब आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। पहली रैंक दिनेश विश्नोई की रही। टॉपर्स की लिस्ट में वीरेंद्र चरण दूसरे, नवनीत शर्मा तीसरे, रवीन्द्र सिंह चौथे, विकास सियाग 5वें, ऐश्वर्या कंवर छठे, दिनेश 7वें, शालू 8वें, भूपेन्द्र सिंह 9वें, राम सिंह गुर्जर 10वें, यशवंत सांडू 11वें, कुलदीप शर्मा 12वें, कैलाश कुमार 13वें, चानन सिंह इंदा 14वें, अभय सिंह अंजना 15वें, कैलाश रणवा 16वें, हरियश राजपुरोहित 17वें, उमंग रावल 18वें, तनीशा यादव 19वें, वृंदा शेखावत 20वें नंबर पर रही।
आरएएस 2024 भर्ती को पूरे होने में पौने दो साल लग गए। आयोग की 2010-11 की आरएएस भर्ती को एक साल में पूरा करने का रेकार्ड अब तक कायम है। साल 2013, 2016, 2018, 2021 और 2023 तक की आरएएस भर्तियां औसतन दो से तीन साल में पूरी हुई थी।
-6 लाख 75 हजार 80 अभ्यर्थी पंजीकृत
-3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी बैठे प्री-परीक्षा में
-21 हजार 539 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए पास
-2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित
-2 सितम्बर को जारी हुई 733 पदों की अधिसूचना
-17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना में हुए 1096 पद
-19 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन
-2 फरवरी 2025 को कराई प्री-परीक्षा
-20 फरवरी को निकला प्री-परीक्षा परिणाम
-17-18 जून को हुई आरएएस मेंस
-8 अक्टूबर को निकला मेंस परीक्षा का परिणाम
-1 दिसम्बर 2025 से शुरु कराए साक्षात्कार
-17 अप्रेल तक चले साक्षात्कार
-18 अप्रेल को आया रिजल्ट