खास खबर

मौत से ज़्यादा उन लम्हों को याद कर सिहर उठते थे शशि कपूर, देखने पड़े थे ऐसे दिन

वे शनिवार को ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां आज शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया।

2 min read
Dec 04, 2017
Feature image

नई दिल्ली। लगातार तीन दशक तक बॉलीवुड पर अपना सिक्का चलाने वाले शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शशि लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते वे शनिवार को ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां आज शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के आते ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 2 मिनट का मौन व्रत भी रखा गया। वे 79 साल के थे, उनका जन्म 18 मार्च 1938 को कलकत्ता में हुआ था। शशि कपूर ने 1958 में ब्रिटेन की जेनिफर कैंडल से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटों में कुणाल कपूर और करण कपूर हैं तो वहीं उनकी बेटी का नाम संजना कपूर है।

शशि कपूर ने करीब 116 हिंदी भाषी फिल्मों में काम किया। एक ऐसा भी टाइम था जब शशि एक बार में 6-7 फिल्मों के लिए काम करते थे। उनके बारे में यह बात काफी फेमस है कि वे अपनी सभी फिल्मों का काम पूरा करने के लिए 6 शिफ्टों में काम करते थे। काम के प्रति ईमानदार और मेहनती शशि कपूर को कई बार तो ऐसा होता था जब उन्हें खाना खाने के लिए टाइम नहीं मिल पाता था। 30 साल से भी ज़्यादा बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाले शशि ने अपने जीवन में अपार सफलता के साथ ही काफी बुरा वक्त भी देखा।

एक दौर था जब शशि कपूर को कोई काम नहीं देना चाहता था। जिसकी वजह से शशि काफी निराश रहने लग गए थे। काम न मिलने की वजह से इतना बुरा दौर भी आया कि घर चलाने तक के लिए उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे। कंगाली आ जाने के बाद उन्होंने अपनी चहेती स्पोर्ट्स कार को भी बेच दिया। इतना ही नहीं शशि की पत्नी जेनिफर केंडल ने भी कई ज़रुरी और कीमती सामानों का सौदा कर दिया। लेकिन निराशा के बीच एक रोशनी भी थी, जो उन्हें ये बताती थी कि हर रात के बाद सवेरा भी होता है।

Published on:
04 Dec 2017 07:49 pm