जोधपुर

तीन युवकों ने चोरी की 40 वारदातें कबूली

- एक मकान में चोरी के आभूषण बरामद
less than 1 minute read
Jul 07, 2020
तीन युवकों ने चोरी की 40 वारदातें कबूली
तीन युवकों ने चोरी की 40 वारदातें कबूली

जोधपुर.
सूरसागर थाना पुलिस ने भील भाखरी स्थित सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शहर में कई जगहों से चालीस वारदातें करना कबूल किया।

उप निरीक्षक भंवरसिंह के अनुसार भील भाखरी निवासी चांदनी चौहान निवासी गत 28 जून को परिवार सहित प्रतापनगर स्थित पीहर गई थी। वह 1 जुलाई को लौटी तो मकान के ताले टूटे थे। कमरे व अलमारियां अस्त-व्यस्त थी। चोरों ने सोने व चांदी के आभूषण, दस हजार रुपए व कुछ दस्तावेज चुरा लिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने चांदपोल बड़ी भील बस्ती निवासी विष्णु उर्फ बंगाली पुत्र ओमप्रकाश भील, गोपाल पुत्र बाबूलाल भील व छोटी भील बस्ती निवासी प्रेम उर्फ ढेंपला पुत्र भैराराम भील को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से चोरी-नकबजनी की चालीस वारदातें करना कबूल किया। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

Published on:
07 Jul 2020 11:49 pm