खेल

Paris Olympics 2024 में 7 महीने की इस प्रेग्नेंट खिलाड़ी ने USA को चटाई धूल, राज खुला तो हर कोई रह गया हैरान

7 Month Pregnant Egypt Fencer Nada Hafez: पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में मिस्र की तलवारबाज नादा हाफिज भी सुर्खियों में हैं। नादा हाफिज 7 महीने की प्रेग्‍नेंट हैं और इसके बावजूद वह यूएसए की खिलाड़ी को धूल चटाकर राउंड-16 तक पहुंचने में कामयाब रहीं।

2 min read

7 Month Pregnant Egypt Fencer Nada Hafez: पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 का रोमांच चरम पर है। चीन मेडल टैली में टॉप पर है तो मेजबान फ्रांस दूसरे पायदान पर है। पेरिस ओलंपिक में खेल प्रेमियों को खेल के साथ अन्‍य रोचक खबरें भी सुनने को मिल रही हैं। बुधवार को जहां ब्राजील के सर्फर गैब्रियल मेडिना का हवा में जीत का जश्‍न मनाने का फोटो 60 लाख से ज्‍यादा लोगों को पसंद आया तो वहीं, अब मिस्र की तलवारबाज नादा हाफिज भी सुर्खियों में हैं। पता चला है कि नादा हाफिज 7 महीने की प्रेग्‍नेंट हैं और इसके बावजूद वह यूएसए की खिलाड़ी को धूल चटाकर राउंड-16 तक पहुंचने में कामयाब रहीं।

'पोडियम पर दो खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, लेकिन असल में तीन थे'

पेरिस ओलंपिक के तलवाजी इवेंट में राउंड-16 में जगह बनाने के बाद 26 वर्षीय नादा हाफिज ने खुद खुलासा किया है कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। नादा हाफिज ने तलवारबाजी में महिलाओं के व्यक्तिगत सेबर इवेंट के पहले दौर में अमेरिकी खिलाड़ी एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को धूल चटाई। इसके बाद उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर अपनी स्‍टोरी पोस्‍ट करते हुए लिखा कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट ओलंपियन हैं। आपको पोडियम पर दो खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, लेकिन असल में वे तीन थे। वह खुद और उनकी प्रतिद्वंद्वी और तीसरा अभी तक दुनिया में न आने वाला उनका बेबी।

'संघर्ष करना भी जरूरी'

नादा ने आगे कहा कि पेरिस ओलंपिक में उनके और उनके बच्चे के सामने कई तरह की चुनौतियां थीं, चाहे वे शारीरिक हों या फिर भावनात्मक। प्रेग्नेंसी का रोलर कॉस्टर वैसे ही अपने आप में कठिन है, लेकिन जीवन और खेल के बीच बैलेंस बनाने के लिए संघर्ष बहुत ही मुश्किल था। हालांकि संघर्ष करना भी जरूरी था।

'मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं'

नादा ने कहा कि राउंड-16 में जगह बनाने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पति ने मुझ पर भरोसा किया। मेरे परिवार के लिए यहां तक आना बहुत बड़ी बात है। ये स्पेशल ओलंपिक अलग रहा। तीन बार ओलंपियन, लेकिन इस बार एक छोटे से ओलंपियन के साथ। बता दें कि नादा राउंड-16 में कोरिया गणराज्य की जियोन हायोंग से हारकर प्रतिस्‍पर्धा से बाहर हो गई हैं।

Also Read
View All

अगली खबर