7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs NED: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है और यहां मौसम साफ नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 07, 2026

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुक़ाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है (photo - EspncricInfo)

Pakistan vs Netherlands, 1st Match, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुक़ाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आग़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में बारिश की संभावना है। ऐसे में पाकिस्तानी कप्तान का यह निर्णय कितना सही है यह तो वक़्त ही बताएगा।

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का एकमात्र खिताब 2009 में जीता था। 2021 में वे ट्रॉफी के नजदीक पहुंचे थे, मगर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के लिए बेहद खराब रहा था, टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। यूएसए जैसी छोटी टीम ने भी उन्हें धूल चटाई थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशे, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वान मीकेरेन।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग