
India first medal in shooting: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आईसी-नागोया में हो रहा है। भारत ने रविवार को यहां शूटिंग में अपना पहला पदक जीता। भारतीय शूटर एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मास्कर और विदरसा के विनोद की महिला टीम ने कमला का प्रदर्शन किया और 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया।
एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मास्कर और विदरसा के विनोद की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1898 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। इस मामले में चीन शीर्ष पर रहा। चीन ने 1904.2 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मेजबान जापान ने 1897.1 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि इससे पहले चीन की महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1902 था, जिसे एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में बनाया था।
एलावेनिल वलारिवन ने 2019 और 2023 में ISSF विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं, सोनम ने 2024 के ISSF विश्व कप फाइनल में तीन रजत पदक अपने नाम किए थे। 2023 के एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जीते थे। इनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल थे।
इसके अलावा एशियन गेम्स 2026 मे् एलावेनिल वलारिवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 633.5 अंक हासिल किए। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। सोनम मस्कर ने भी व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
महिला शूटर्स ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में भी इसी स्पर्धा में भारतीय शूटर्स ने रजत पदक पर निशाना लगाया था। उस वक्त भारत की तरफ से रमिता जिंदल, मेहुली घोष और आशी चौकसे ने कुल 1886.0 अंकों के साथ सिल्वर पदक पर निशाना लगाया था।
सुचिका तारियाल ने भी एशियाई खेलों में भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को नागोया में महिलाओं की पारंपरिक 60 किलोग्राम MMA स्पर्धा में अल्तानचिमेग बैगलमा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।