खेल

CWG Games 2026 Medal Table Update: ग्लासगो में एक ही दिन भारत ने जीते 6 मेडल, जानें अब तक किन खेलों में किस एथलीट ने हासिल किया पदक

CWG 2026 Medal List of India: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन भारत के लिए अब तक सबसे सफल दिन रहा, जहां उसकी झोली में एक गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल आए।
less than 1 minute read
Jul 28, 2026
Glasgow Games Medal Table
सर्वेश अनिल कुशारे (फोटो- IANS)

Commonwealth Games 2026 Medal Table Update: ग्लासगो में सोमवार को भारत ने 6 मेडल अपने नाम किया, जिसमें 2 गोल्ड के साथ 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इसके साथ अब भारत के पदकों की संख्या 10 हो गई है और वह टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। हालांकि मलेशिया के 5 ही मेडल हैं लेकिन उसमें से 3 गोल्ड होने के वजह से वह भारत से आगे हैं।

ऑस्ट्रलिया 26 गोल्ड और कुल 59 मेडल के साथ पहले स्थान पर है तो इंग्लैंड 8 गोल्ड के साथ दूसरे और 7 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के लिए लिए 10 में से अब तक 6 मेडल वेटलिफ्टिंग से आए हैं, जिसमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। देश के लिए इन खेलों में पहला मेडल झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता था।

भारत के लिए अब तक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

क्रमांकखिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1झंडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
2रिशिकांता सिंहपुरुष 60 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
3मीराबाई चानूमहिला 48 किग्रावेटलिफ्टिंगस्वर्ण
4मुथुपांडी राजापुरुष 65 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
5ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
6बिंद्यारानी देवीमहिला 58 किग्रावेटलिफ्टिंगकांस्य
7शर्मिला ढांकरमहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
8सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्सरजत
9शिल्पा के शायलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सकांस्य
10अजय बाबूपुरुष 79 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत

खेलों के पांचवें दिन भारत ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग और सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद शिल्पा कंचुगाराकोप्पलु शायला ने 7.26 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। दिन की शुरुआत बिंद्यारानी देवी के कांस्य पदक के साथ हुई और उसके बाद शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 में गोल्ड मेडल जीता।

CWG 2026 का मेडल टेबल

रैंकदेश स्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1ऑस्ट्रेलिया26132059
2इंग्लैंड8131132
3कनाडा78621
4नाइजीरिया64010
5स्कॉटलैंड54211
6दक्षिण अफ्रीका33511
7मलेशिया3025
8भारत25310
9जमैका2002
10न्यूजीलैंड1438
Updated on:
28 Jul 2026 07:23 am
Published on:
28 Jul 2026 07:10 am
Also Read
View All