
Spain vs Saudi Arabia: फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे खिताब के प्रबल दावेदारों में क्यों गिना जा रहा है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेनिश टीम ने सऊदी अरब को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के अधिकांश समय मैदान पर सिर्फ स्पेन का ही दबदबा देखने को मिला और सऊदी अरब की टीम जवाब तलाशती नजर आई। शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया। गेंद पर नियंत्रण और तेज पासिंग के जरिए उसने विपक्षी टीम को लगातार दबाव में रखा। इसका फायदा उसे मैच के 10वें मिनट में मिला, जब युवा सनसनी लैमिन यमल ने शानदार गोल करके अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। माइकल ओयार्जबल के बेहतरीन पास को यमल ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। विश्व कप में यह उनका पहला गोल था, जिसने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया।
खबर अपडेट हो रही है…