खेल

3 दिन पहले गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट की गाजियाबाज में हत्या, एशियन गेम्स का टिकट था कन्फर्म

Chirag Tyagi Murder in Ghaziabad: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुके गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट चिराग त्यागी की हत्या कर दी गई। उन्होंने हाल ही में इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर लौटे थे।
2 min read
May 31, 2026
chirag tyagi
चिराग त्यागी (फोटो- ANI)

Para Athlete Chirag Tyagi Murder Case: रविवार को खेल जगत में उस समय सनसनी मच गई, जब तीन दिन पहले ही गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे चिराग त्यागी की हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि इस साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए चिराग त्यागी अपना टिकट कंफर्म कर चुके थे और 26-27 मई को हुई आठवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

हत्या की वजह का नहीं चल पाया पता

400 मीटर की रेस में सबसे आगे रहने वाले चिराग त्यागी ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका एशियन गेम्स में भाग लेने का सपना अधूरा रह जाएगा। हालांकि अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शुरुआती रिपोर्ट में पता चलेगा कि चिराग की मौत गोली लगने से हुई है या करंट लगने से। फिलहाल पुलिस इस वजह का पता लगाने में जांच में जुट गई है।

चिराग ने मार्च में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में दो पदक जीते थे, जिसकी वजह से उन्हें एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए भारत की ओर से टिकट कंफर्म हो गया था। वह 400 मीटर रेस में भाग लेने वाले थे।

दिल्ली के एक हॉस्टल में रहते थे चिराग

आपको बता दें कि चिराग मुरादनगर के सातली गांव के निवासी थे, जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह दिल्ली के एक हॉस्टल में रहते थे और बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 9:00 बजे दिल्ली स्पोर्ट्स अकादमी से घर के लिए निकले थे। लेकिन शनिवार को करीब 12:00 बजे राह चलते लोगों ने उनका शव साई उपवन के जंगल में देखा। उनकी पीठ में एक छेद दिखाई दिया, जिसे देखकर लग रहा है कि उनके साथ मारपीट की गई है और बाद में गोली मारकर हत्या की गई है। साथ ही यह भी लग रहा है कि उन्हें बिजली का करंट भी लगाया गया है। हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उनकी हत्या कैसे हुई है।

इस दौरान एएसपी ने बताया कि गाजियाबाद में पहले चिराग को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना था, इसके बाद उन्हें गांव जाना था। उनकी गर्लफ्रेंड इंदौर से आई थी और वह चिराग का रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी। वह लगातार चिराग को फोन कर रही थी। अब इस मर्डर मिस्ट्री को पुलिस कब तक सुलझाती है।

Updated on:
31 May 2026 08:57 am
Published on:
31 May 2026 08:57 am
Also Read
View All
CWG 2026: जानें कब एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, नदीम, पीटर्स और पथिरगे से होना है कड़ा मुकाबला

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

इटली फुटबॉल टीम के हाथ से निकला बड़ा मौका, पेप गार्डियोला ने इस वजह से ठुकराया हेड कोच बनने का ऑफर

रवि बिश्नोई पहले से ज्‍यादा घातक कैसे हुए? भारत के स्टैंड-इन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने बताई वजह

अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, दिग्गज ऑलराउंडर को किया बाहर, नए कप्तान से साथ उतरेगी टीम