
India vs West Indies 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम अगस्त 2023 के बाद पहली बार कैरेबियाई टीम के खिलाफ कोई वनडे खेलने उतरेगी। आगामी वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए हर मुकाबला अहम है। भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व शाई होप कर रहे हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच अच्छी है। रोशनी में बल्लेबाजी के लिए बेहतर साबित हो सकती है, इसलिए टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी। भारतीय टीम चार गेंदबाजों और दो ऑलराउंडर्स के साथ उतरेगी। बैटिंग ऑलराउंडर नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया की कैप सौंपी है।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, 'अब टॉस से क्या फर्क पड़ता है, है ना? हम शायद आज बल्लेबाजी ही करते। तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत जल्दी-जल्दी होने वाला बदलाव रहा है। हम काफी क्रिकेट खेलते हैं। सीपीएल से यह अलग फॉर्मेट है, लेकिन अब तक सब कुछ अच्छा चल रहा है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा क्रिकेट खेला है। अब हमारे लिए बस यही जरूरी है कि हम भारत आएं और उसी प्रदर्शन को यहां भी दोहराने की कोशिश करें।
भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ, वह भी भारत में खेलने पर उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा यही कहता हूं कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं और भारत में ऐसा करने से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। इसलिए मुझे लगता है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिए काफी उत्साहित हैं।'
वेस्टइंडीज (Playing XI): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स।
भारत (Playing XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।