खेल

Asian Cross Country Championships: हांगकांग में भारतीयों ने लहराया तिरंगा, सात गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

एशियाई खेलों के पदक विजेता और 5,000 मीटर, 10,000 मीटर ट्रैक स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में शीर्ष पर रहे।

less than 1 minute read

Asian Cross Country Championships: रविवार को एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने हांगकांग गोल्फ क्लब के कोर्स पर अपना दबदबा बनाते हुए सात गोल्ड मेडल जीते, जिनमें से तीन व्यक्तिगत श्रेणियों में थे।

शीर्ष भारतीय एथलीटों ने अपने सत्र की पहली महाद्वीपीय क्रॉस कंट्री में व्यक्तिगत वर्ग में तीन रजत और एक कांस्य सहित 11 पदक जीते। भारत ने सभी चार टीम श्रेणियों- पुरुष, महिला, पुरुष अंडर 20 और महिला अंडर 20 में स्वर्ण पदक जीते।

पुरुषों की व्यक्तिगत 10 किलोमीटर स्पर्धा में जहां क्लीन स्वीप हुआ, वहीं भारतीय महिला एथलीटों ने व्यक्तिगत 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक जीता लेकिन कांस्य पदक से चूक गईं।

एशियाई खेलों के पदक विजेता और 5,000 मीटर, 10,000 मीटर ट्रैक स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में शीर्ष पर रहे।

उनका स्वर्ण पदक जीतने का समय 32:43 था। अभिषेक पाल 32:49 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अरुण राठौड़ 32:51 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कार्तिक कुमार चौथे स्थान पर रहे।

भारत की सीमा ने 37:20 का समय लेकर हमवतन संजीवनी जाधव को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। संजीवनी ने भी 37:20 का ही समय लिया और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

परिणाम:

महिला (10 किलोमीटर): सीमा 37:20, संजीवनी जाधव 37:20, ही वुगा (चीन) 38:02।

महिला (अंडर 20) 6 किलोमीटर: ली युआन (चीन) 22:59, शिल्पाबेन वेलजीभाई दिहोरा (भारत) 23:04, फैंग युजिया (चीन) 23:05।

पुरुष (10 किलोमीटर): गुलवीर सिंह (भारत) 32:43, अभिषेक पाल (भारत) 32:49, अरुण राठौड़ (भारत) 32:51।

पुरुष (अंडर 20) 8 किलोमीटर: विनोद सिंह (भारत) 26:30, फू किगुआंग (चीन) 26:33, यू शुइकिंग (चीन) 26:44।

Updated on:
20 Oct 2024 05:44 pm
Published on:
20 Oct 2024 05:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर