खेल

GT vs PBKS Pitch Report: अहमदाबाद में बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

GT vs PBKS, IPL 2025: गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि पंजाब किंग्स टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 5:03 PM IST
India vs Australia 3 ODI Sydney Pitch Report
क्रिकेट पिच, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- @X)

GT vs PBKS, IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार (25 मार्च) को अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी। गुजरात टाइटंस टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि पंजाब किंग्स टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां दोनों टीमें 5-5 जीत के साथ क्रमशः 8वें और 9वें नंबर पर थी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। ऐसे में दोनों टीमें मौजूदा सीजन में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों को पिच के मिजाज पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है जोकि, हाई स्कोरिंग के लिए आदर्श परिस्थितियां प्रदान करती हैं। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच से स्पिनरों को मदद मिल सकती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के कुल 35 मैच खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच में जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 20 मुकाबले में जीत मिली है। इतना ही नहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, टॉस हारने वाली टीम ने 18 मैच में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर 233/3 है, जिसे गुजरात टाइटंस ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर न्यूनतम टीम स्कोर का रिकॉर्ड भी गुजरात टाइटंस के नाम है, जिसे उसने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया, जितने पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया था।

गुजरात टाइटंस स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।

पंजाब किंग्स स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद।

Updated on:
24 Mar 2025, 5:03 PM IST
Published on: