स्पोर्ट्सस्टार वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मदन का प्रतिनिधित्व करने वाले तमीम इकबाल को पहली पारी में बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत फजीलतुन्नसा अस्पताल ले जाया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सक डॉ. देबाशीष चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी स्थिति और रिकवरी के बारे में और जानकारी का इंतजार है।