खेल

मैरी कॉम के दो अफेयर थे, पूर्व पति ऑनलर का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे इस्तेमाल करने फेंक दिया और अब…

मैरी कॉम और उनके पूर्व पति ओनलर के बीच विवाद बढ़ गया है। मैरी ने ओनलर पर पैसे चुराने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में ओनलर ने मैरी पर एक्सट्रामैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।
3 min read
Jan 14, 2026
Feature image
पूर्व पति और बच्चों के साथ मैरी कॉम। (फोटो- IANS)

मैरी कॉम इन दिनों काफी सुर्खोयों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व पति करंग ओन्खोलर उर्फ ओनलर पर गंभीर आरोप लगाए थे। मैरी ने यह तक कह दिया कि पूर्व पति ने उनके पैसे चुरा लिए थे। अब इसको लेकर बवाल मचा गया है।

पूर्व पति ओनलर ने भी मैरी पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं। ऑनलर ने मैरी के तमाम आरोपों को झूठा बताया है। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि मैरी कॉम के दो एक्सट्रामैरिटल अफेयर रहे हैं।

पूर्व पति ने कहा- अफेयर की वजह से झगड़े होते रहे

ओनलर ने दावा किया कि उनकी शादी में दिक्कतें एक दशक से भी ज्यादा पुरानी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि मैरी कॉम सबसे पहले 2013 में एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर में थीं, जिससे उनके परिवारों के बीच गंभीर झगड़े हुए, जिसके बाद समझौता भी हुआ।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि 2017 से मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं। ओनलर ने कहा कि उनके पास दोनों अफेयर के सबूत भी हैं।

मेरे पास WhatsApp मैसेज हैं- ओनलर

ओनलर ने कहा- सबूत के तौर पर मेरे पास मैरी कॉम के WhatsApp मैसेज हैं। जिससे यह साबित हो जाएगा कि वह कब-कब किसके साथ अफेयर में रही। फिर भी मैं चुप रहा।

ऑनलर ने कहा कि उन्हें मैरी कॉम के आगे बढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें सार्वजनिक रूप से दोषी ठहराए जाने पर कड़ी आपत्ति है। उन्होंने कहा- वह अकेले रहना चाहती थी और दूसरा रिश्ता रखना चाहती थी। हमारा तलाक हो गया है।

उन्होंने आगे कहा- अगर वह दूसरा पति चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मुझे गलत बताने की क्या जरूरत है। और अगर वह मुझे दोष देना चाहती है, तो सबूत लाए, कागजात लाए। मुझे पता है कि वह कहां रहती है और किसके साथ।

उन्होंने पैसों की चोरी के दावों पर सवाल उठाया। ओनलर ने कहा- ,मैरी कॉम ने प्रॉपर्टी का जिक्र किया और मेरा नाम हटाने के लिए कहा। उसने कहा कि मैंने 5 करोड़ रुपये चुराए। अगर ऐसा है तो मेरा अकाउंट चेक करो।

मैं किराए के घर में रहता हूं- ओनलर

ओनलर ने कहा- 18 साल हमारी शादी चली, हम साथ रहे। और फिर, यह? अभी मेरे पास क्या है? मेरा घर देखो। मैं दिल्ली में किराए के घर में रह रहा हूं। वह एक सेलेब्रिटी है। वह जो भी कहेगी, कुछ लोग सुनेंगे और कुछ नहीं सुनेंगे।

ओनलर ने अपनी शादी की अंगूठी हटाने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा- मैंने अपनी शादी की अंगूठी हटा दी। क्योंकि वह भरोसेमंद नहीं है। वह पब्लिक प्लैटफॉर्म पर जाकर कह रही है कि मैंने लोन लिया और प्रॉपर्टी चुराई। अगर प्रॉपर्टी मेरे नाम पर है, तो उसके पास डॉक्यूमेंट्स होंगे, है ना? उसे वे डॉक्यूमेंट्स लाने दो, फिर हम बात करेंगे।

उन्होंने कहा- हमारा रीति-रिवाज के हिसाब से तलाक हो गया है। अभी कोर्ट जाना बाकी है। मैं कोर्ट में लड़ना नहीं चाहता क्योंकि मुझे अपने बच्चों से प्यार है। नेशनल मीडिया से बात करके यह कहने का क्या मतलब है कि मेरा पति पैसे चुरा रहा है? मैं उसके लिए क्या कर रहा हूं?

मैंने दोस्तों से उधार लिए- पूर्व पति

ओनलर ने कहा- सभी दावों के सबूत लाओ और साबित करो कि मेरे पास करोड़ों रुपये हैं। वे मुझ पर पैसे चुराने का आरोप क्यों लगा रही है? वह चुनाव के दौरान मेरे द्वारा लिए गए करोड़ों के लोन के बारे में बात कर रही थी। इसका क्या सबूत है? चुनाव में पैसे खर्च होते हैं। मैंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लिए थे।

ओन्लर ने कहा कि उन्होंने मैरी कॉम को उनके करियर और पर्सनल लाइफ के अलग-अलग पड़ावों पर सपोर्ट किया, लेकिन उनके आरोपों से उन्हें बहुत दुख हुआ।

मुझे इस्तेमाल करके फेंक दिया- मैरी कॉम के पति

ओनलर ने कहा- मैं उसे माफ कर सकता हूं, लेकिन उसने मेरे साथ जो किया है, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं उसके लिए इस्तेमाल करके फेंकने जैसा हूं। उसकी एकेडमी की नींव किसने रखी? किसने रजिस्ट्रेशन करवाया? और अब कोई और चेयरमैन बन गया है, जिसका मैं नाम नहीं लेना चाहता। बता दें कि ओन्लर और मैरी कॉम की शादी 2005 में हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। दोनों का 2023 में तलाक हो गया।

Updated on:
14 Jan 2026 10:16 am
Published on:
14 Jan 2026 10:16 am
Also Read
View All
Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी