खेल

CWG 2026: गोल्ड मेडल से चूकने के बाद नीरज चोपड़ा ने बयां किया दर्द, बताया फाइनल में किस बात का सता रहा था डर

CWG 2026: इंजरी से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा ने सीडब्ल्यूजी 2026 में अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
2 min read
Aug 01, 2026
Neeraj Chopra and Yashveer Singh
नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह (फोटो- IANS)

Neeraj Chopra First Reaction after Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार को नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिराने ने गोल्ड मेडल जीता। यह नीरज चोपड़ा का सीजन का बेस्ट प्रदर्शन था लेकिन वह गोल्ड मेडल से काफी मीटर दूर रहे। बाद में नीरज ने इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने खुलासा किया कि किस डर की वजह से वह अपने बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने ये भी माना का वो इससे और बेहतर थ्रो कर सकते थे।

नीरज ने कहा, "बहुत खुशी है कि मेरे साथ यशवीर भी मेडल जीतने में सफल रहे। ऐसा पहले एशियन गेम्स में हुआ था, जहां मैंने और किशोर ने मेडल जीता था और मुझे खुशी है कि यशवीर ने यहां अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया। काफी अच्छा लग रहा है कि हम पोडियम पर हैं। हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि देश का नेशनल एंथम बजे, लेकिन ठीक है मैंने भी सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। मेरी वापसी ठीक हो रही है और आगे बाकी प्रतियोगिता में बेहतर करने की कोशिश करूंगा।"

रुमेश थरंगा की नीरज ने की तारीफ

नीरज ने गोल्ड मेडल जीतने वाले श्रीलंका के रुमेश थरंगा के थ्रो की तारीफ की, जिन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो फेंका। उन्होंने कहा, "जाहिर तौर पर थरंगा का थ्रो काफी अच्छा था। मुझे भी लग रहा था कि मैं थोड़ा और बेहतर कर सकता हूं, लेकिन मैं लाइन नहीं पकड़ पा रहा था। मैं फिर से लय में आने की धीरे-धीरे कोशिश कर रहा हूं।" नीरज ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, "पता नहीं मैं ठंड में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाता हूं, मुझे गर्मी पसंद है, क्योंकि मेरे अंदर भारतीय खून है ना।"

नीरज ने अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए कहा, "देखिए, मैं यह नहीं कह सकता हूं कि मेरी फिटनेस पहले जैसी है। अभी धीरे-धीरे उस फिटनेस को हासिल करने का प्रयास जारी है। इंजरी के बाद मेरी पहली प्रतियोगिता दोहा में थी, जहां कोई नहीं कह सकता कि हम अच्छी तैयारी में थे। हालांकि, यहां थोड़ा बेहतर था। बस कोशिश है कि आने वाली प्रतियोगिता में पूरी तरह से लय हासिल कर सकूं। यकीनन अभी और सुधार होगा। मैं यह नहीं कह सकता हूं कि सीजन बेस्ट के मेरे इस प्रदर्शन में बहुत सुधार हुआ है, लेकिन आगामी इवेंट्स में मैं और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा।"

भारतीय स्टार एथलीट ने आगे कहा, "जब आप 100 प्रतिशत फिट रहते हैं, तो वो लड़ने का जज्बा अलग रहता है और लगता है कि कुछ भी कर सकते हैं। वहीं, जब आप इंजरी से आ रहे होते हैं, तो आपको सोच-समझकर कदम रखना पड़ता है। आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी, कभी लग रहा था कि पूरी जोर से दौड़ लगाऊं, तो कभी लग रहा था कि खुद को कंट्रोल में रखूं। मिली-जुली फीलिंग थी, लेकिन फिर भी थ्रो ठीक था।"

Updated on:
01 Aug 2026 01:19 pm
Published on:
01 Aug 2026 01:19 pm
Also Read
View All
दूसरी बार नीरज चोपड़ा का सपना तोड़ने वाले कौन हैं रुमेश पथिरागे? जिसे एक सलाह ने क्रिकेटर से बना दिया जेवलिन थ्रोअर

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के 10 मेडल कन्फर्म, हारे तो भी मिलेगा पदक, जानें 1 अगस्त को खेलों में ऐसा क्यों होगा

CM योगी की मदद से साइकिल का पंचर ठीक करने वाले की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, बदल दिया खेलों का इतिहास

CWG 2026 में आखिरी पड़ाव पर भारत का अभियान, साल 1934 के बाद मिली सबसे खराब रैंक, देखें मेडल विनर्स की पूरी लिस्ट

CWG 2026: एक नहीं दो खेलों में तेजस्विन शंकर ने जीता मेडल, ऐसा करने वाले बने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास के पहले भारतीय