खेल

Asian Games 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा नहीं लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा

एशियन गेम्स 2026 से पहले Neeraj Chopra के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने की खबर से भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। एंकल में लिगामेंट फटने के कारण नीरज एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
2 min read
Aug 29, 2026
neeraj chopra at Commonwealth Games 2026
CWG 2026 में नीरज चोपड़ा (फोटो- IANS)

Neeraj Chopra Will Not Participate in Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। गोल्ड मेडल के दावेदार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने हाल ही में डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन अब वह इस लीग में भी नहीं हिस्सा ले पाए हैं। नीरज चोपड़ा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

चोट की वजह से पूरे सीजन रेस्ट करेंगे नीरज

नीरज चोपड़ा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे और अब धीरे-धीरे वह मोमेंटम हासिल कर रहे थे। लुसाने में उन्होंने सीजन का अपना बेस्ट थ्रो भी किया, लेकिन उसके बाद एंकल में लिगामेंट फटने की वजह से अब वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब यह है कि एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल मुकाबले से नीरज चोपड़ा दूर रहेंगे।

नीरज चोपड़ा ने लिखा, "काफी मेहनत के बाद, मुझे लगा कि लॉज़ेन में 'सीजन के बेस्ट थ्रो' के साथ मुझे वह रफ्तार मिल रही है, जिसकी मुझे तलाश थी। दुर्भाग्य से, इसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे एंकल में लिगामेंट फट गया। अपने डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं लूंगा। यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूँ। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, रुकावटें सफर का ही हिस्सा होती हैं। अब मेरा ध्यान पूरी तरह से ठीक होने और और भी मजबूती के साथ वापसी करने पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

इसका मतलब यह भी है कि एशियन गेम्स से भारत का एक मेडल कम हो गया है। आपको बता दें कि एशियन गेम्स 2018 में पहली बार देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने कभी भी भारतीय फैंस को निराश नहीं किया और लगातार मेडल जीतते रहे, चाहे वह ओलंपिक हो या वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप।

एशियन गेम्स के डिफेंडिंग चैंपियन हैं नीरज

हाल ही में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा ने अब तक ओलंपिक खेलों में एक गोल्ड और एक सिल्वर सहित दो मेडल जीते हैं। वहीं, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। एशियन गेम्स में उनके नाम दो गोल्ड मेडल हैं और पिछले दोनों बार के वह डिफेंडिंग चैंपियन हैं। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वह एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

Updated on:
29 Aug 2026 02:44 pm
Published on:
29 Aug 2026 02:44 pm
Also Read
View All