182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही। जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले आउट हो गए, तो सैम हार्पर ने 18, निखिल चौधरी ने 12 और टिम डेविड ने 12 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका। हालांकि, दूसरे छोर पर कप्तान मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाले रखा और अपना शतक जड़ दिया। उनके पिच पर रहते ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदें बनी हुई थीं, लेकिन 20वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्श के आउट होते ही इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित हो गई और उसने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली।