उन्होंने इसको लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, टीम इंडिया से बाहर रहना दर्दनाक है। लगातार पांच साल तक आप टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। फिर अचानक टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिलता तो दुख पहुंचता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह खेल बहुत कुछ सिखाता है। पिछले दो वर्षों में और IPL के बाद भी मैंने बहुत कुछ सीखा। अभी उम्मीद बाकी है, तब तक खेल जारी रहेगा।