IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। इसके जवाब में ध्रुव जुरेल के अर्धशतक (88 रन) के बावजूद भारतीय टीम की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 110 रनों की बढ़त मिली। वहीं, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। इस तरह दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम की कुल बढ़त 243 रन हो गई थी।