29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / PAK A vs SL A: जिस प्लेइंग 11 के साथ श्रीलंका ने भारत को दी थी शिकस्त, उसी को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतारा

PAK A vs SL A: जिस प्लेइंग 11 के साथ श्रीलंका ने भारत को दी थी शिकस्त, उसी को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतारा

Pakistan A vs Sri Lanka A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Nov 2026, 3:55 PM IST

Rising Stars Asia Cup 2026 Final

श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए के कप्तान (फोटो- ACC)

Rising Stars Asia Cup 2026 Final PAK vs SL: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम पाकिस्तान है और इस बार वह खिताबी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरी है। इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

श्रीलंका ए से बदला लेना चाहेगा पाकिस्तान

दूसरी ओर श्रीलंका ने भी उसी प्लेइंग 11 के साथ खेलने का फैसला किया है, जिसने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर फाइनल का टिकट दिलाया था। श्रीलंका ने आखिरी खिताब साल 2018 में जीता था, जब उसने पाकिस्तान को ही मात दी थी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम उस फाइनल की हार का बदला चुकता करना चाहेगी।

ये मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं और कोई भी टीम टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी है। श्रीलंका ने जहां इस टूर्नामेंट की सबसे फेवरेट मानी जा रही टीम इंडिया को सेमीफाइनल में मात दी थी, तो वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है तो पाकिस्तान के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। यह मुकाबला भी पाकिस्तान के गेंदबाजों और श्रीलंका के बल्लेबाजों के बीच जंग देखने को मिलेगा।

श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

लसिथ क्रॉसपूले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, लाहिरू समराकून और गरुका संकेत।

पाकिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन

शमील हुसैन, माज़ सदाकत, शाहज़ेब खान, हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रज़ा।

पिछले दोनों संस्करण में पाकिस्तान रहा है चैंपियन

इस टूर्नामेंट के पिछले दो संस्करण टी20 फॉर्मेट में आयोजित किए गए थे, जिसे एक को पाकिस्तान ने जीता और दूसरे को अफगानिस्तान ने अपने नाम किया। वनडे फॉर्मेट का आखिरी टूर्नामेंट 2023 में खेला गया था, जहां पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर खिताब जीता था। उससे पहले 2019 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था।