Hindi News / Sports / Cricket News / AUS vs ENG: आखिरी ओवर से पहले इंग्लैंड ने बनाया ऐसा प्लान, मिचेल मार्श के होते हुए भी ऑस्ट्रेलिया से नहीं बने 12 रन
AUS vs ENG: आखिरी ओवर से पहले इंग्लैंड ने बनाया ऐसा प्लान, मिचेल मार्श के होते हुए भी ऑस्ट्रेलिया से नहीं बने 12 रन
Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में बाजी पलटकर 7 रन से जीत दर्ज की। मिचेल मार्श 119 शतक बनाकर क्रीज पर थे, लेकिन हैरी ब्रूक के खास प्लान ने उनका विकेट दिला दिया।
Harry Brook on AUS vs ENG 4th T20: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर तक 170 रन बना लिए थे और उसके पांच विकेट शेष थे। आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श शतक जड़कर क्रीज पर मौजूद थे। यहां से ऑस्ट्रेलिया की जीत आसान लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवर से पहले हैरी ब्रूक ने गेंदबाज हेनरी क्रकॉम्बे के साथ मिलकर एक ऐसा प्लान बनाया कि ऑस्ट्रेलिया 12 रन नहीं बना सका और सात रन से इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सैम करन ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए, जिसमें सैम करन ने 50 रन की पारी खेली, तो लियाम डॉसन और जॉर्डन कॉक्स ने 23-23 रन बनाए, जबकि जेम्स कॉल्स ने 33 रन की पारी खेली।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल मार्श को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। हालांकि, कप्तान आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहे। 19 ओवर में उन्होंने 118 रन बना लिए थे, जिसमें उन्होंने नौ छक्के और नौ चौके लगाए थे। उन्होंने अकेले ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीद जगा रखी थी। लेकिन आखिरी ओवर से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने गेंदबाज को स्लोअर गेंद स्टंप के बाहर रखने का निर्देश दिया और उसी पर मिचेल मार्श आउट हो गए। मार्श के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की हार तय हो गई और इंग्लैंड ने सात रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आखिरी ओवर में काम आया ब्रूक का प्लान
मैच खत्म होने के बाद हैरी ब्रूक ने बताया कि उन्होंने गेंदबाज से बस यही कहा था कि स्लोअर गेंद ज्यादा कारगर साबित हो सकती है और वही गेंद रखें। गेंदबाज ने भी उनकी बात मानी और सिर हिला दिया। मिचेल मार्श इंग्लैंड के जाल में पूरी तरह फंस गए और हेनरी क्रकॉम्बे की स्लोवर वाइड गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश में जॉर्डन कॉक्स को अपना कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 199 रन बनाए लेकिन टीम जीत नहीं सकी। इस रिजल्ट के साथ इंग्लैंड ने मुकाबले के साथ 3-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली।