खेल

Paris Olympics 2024: Neeraj Chopra ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, पहले ही कोशिश में Javelin Throw Final के लिए किया क्वालीफाई

Neeraj Chopra In Olympics 2024 Final: भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में अपना रिकॉर्ड तोड़ा और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

2 min read

Neeraj Chopra In Olympics 2024 Final: भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में अपना रिकॉर्ड तोड़ा और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। नीरज चोपड़ा ने ग्रुप B में पहला थ्रो किया और पहले ही थ्रो में उन्होंने 84 मीटर के अटोमेटिक क्वालीफिकेशन बाधा को पार कर लिया। नीजर ने 89.34 का थ्रो किया, जो ओलंपिक खेलों के इतिहास में उनसा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले Stockholm Diamond League में 89.94 मीटर का थ्रो किया था तो उनका पर्सनल बेस्ट था। हालांकि ओलंपिक खेलों में नीरज का यह बेस्ट थ्रो है और उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर ओलंपिक में बेस्ट थ्रो दर्ज करा लिया है।

किशोर जेना की बढ़ीं मुश्किलें

इससे पहले भारत के किशोर जेना का पेरिस ओलंपिक के एथलेटिक्स मुकाबले में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है। किशोर जेना से काफी उम्मीदें की जा रही थी, क्योंकि उन्होंने एशियाई खेलों में नीरज से पीछे रहकर रजत पदक जीता था। लेकिन वह अपने उस प्रदर्शन को पेरिस में नहीं दोहरा पाए और ग्रुप ए से फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए। अब उनका भाग्य दूसरे ग्रुप बी पर निर्भर करेगा, जिसमें देखना होगा कि एथलीट कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि शीर्ष 12 एथलीटों को ही फाइनल में जगह मिलती है।

किशोर जेना ने अपना पहला थ्रो 80.73 मीटर फेंका। लेकिन उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया। तीसरे थ्रो में उन्होंने 80.21 मीटर का स्कोर किया है। वह ग्रुप-ए में 9वें स्थान पर रहे। 28 वर्षीय जेना पिछले साल शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता था। यह प्रदर्शन उन्हें फ़ाइनल में स्थान दिला सकता था लेकिन पेरिस में उनका सर्वश्रेष्ठ 80.73 मीटर ही रहा।

Updated on:
06 Aug 2024 04:35 pm
Published on:
06 Aug 2024 03:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर