खेल

PKL 2024 Auction: सचिन तंवर ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बन गए प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

PKL Most Expensive Player: प्रो कबड्डी लीग के इतिहास से सबसे महंगे खिलाड़ी सचिन तंवर बन गए हैं, जिन्हें तमिल थलाइवाज ने 2 करोड़ से ज्यादा रुपए में खरीदा।

less than 1 minute read

Pro Kabaddi 2024 Auction Updates: प्रो कबड्डी लीग 2024 के लिए ऑक्शन का पहला दिन रिकॉर्ड से भरा रहा। पटना पायरेट्स के साथ लंबे समय से खेल रहे सचिन तंवर को तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा। इस खरीद ने सचिन को प्रो कबड्डी लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। प्रो कबड्डी 2024 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा खास बात ये रही कि पटना पायरेट्स के ज्यादातर स्टार खिलाड़ियों को दूसरी टीमों ने खरीद लिया। सचिन तंवर, मोहम्मदरेजा चियानेह और गुमान सिंह ने पटना पायरेट्स का साथ छोड़ दिया।

PKL 2024 Auction के सबसे महंगे खिलाड़ी

प्रो कबड्डी लीग 2024 के ऑक्शन के पहले दिन सचिन तंवर जंहा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तो मोहम्मदरेजा चियानेह को हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ में खरीदा और वह इतिहास के सबसे महंगे ऑलराउंडर रहे। गुमान सिंह को गुजरात जायंट्स ने 1.97 करोड़ में खरादा तो पवन सहरावत को तेलुगू टाइटंस को तेलुगू टाइटंस ने 1.72 करोड़ में रिटेन किया। बेंगलुरु बुल्स के केएस भरत को यूपी योद्धाज ने 1.30 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया।

दबंग दिल्ली की लगी लॉटरी

रोहित गुलिया और विशाल भारद्वाज जैसे खिलाड़ी जंहा पहले दिन अनसोल्ड रहे थो सिद्धार्थ देसाई को दबंग दिल्ली ने सिर्फ 26 लाख में खरीदा। यह दिल्ली के लिए किसी लॉटरी से लगने जैसा था। परदीप नरवाल की टीम बदल गई है और वह अब बेंगलुरु बुल्स के साथ खेलेंगे। फजल अत्राचली को एक बार फिर से बंगाल वॉरियर्स ने खरीद लिया है और वह मनिंदर सिंह के साथ टीम को चैंपियन बनाने के लिए विरोधियों से पंगा लेंगे।

Published on:
16 Aug 2024 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर