खेल

PKL 12: संन्यास ले चुके प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल रेडर को पीछे छोड़ने का मौका, अब इनके बीच होड़

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग इतिहास में कई बेहतरीन रेडर हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जो बाकियों से अलग हैं। इनमें सबसे आगे हैं- प्रदीप नरवाल (1810 रेड पॉइंट्स), जिन्होंने सीजन दर सीजन अपना दबदबा बनाए रखते हुए सबसे बेस्ट रेडर बने।

2 min read
Jun 16, 2025
प्रो कबड्डी लीग सीजन -12: पवन सहरावत, कप्तान, तमिल थलाइवाज (Photo Credit: IANS)

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (PKL) देश की सबसे लोकप्रिय खेल लीगों में से एक है। वैसे तो कबड्डी के खेल में हरेक खिलाड़ी का रोल अहम होता है, लेकिन रेडर्स की बात ही कुछ और होती है, तभी तो उनका महत्व कुछ ज्यादा ही देखने को मिलता है। रेडर्स कबड्डी में आक्रामक खिलाड़ी होते हैं और वे विरोधियों को छूकर और मिड लाइन को पार करके पॉइंट्स अर्जित करते हैं। प्रो कबड्डी लीग इतिहास में कई बेहतरीन रेडर हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जो बाकियों से अलग हैं। इनमें सबसे आगे हैं- प्रदीप नरवाल (1810 रेड पॉइंट्स), जिन्होंने सीजन दर सीजन अपना दबदबा बनाए रखते हुए सबसे बेस्ट रेडर बने। हालांकि उनके संन्यास के बाद अब उनके इर्द-गिर्द सिर्फ दो ही रेडर हैं, जिनके पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।

मनिंदर सिंह-

PKL 2014 में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनिंदर सिंह प्रो-कबड्डी लीग 2025 के ऑक्शन में पटना पाइरेट्स ने 20 लाख रुपए में साइन किया है। वह प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में दूसरे सबसे सफल रेडर है। उन्होंने 158 मैच में कुल 1544 रेड पॉइंट्स हांसिल किए हैं। अब उनके पास PKL 12 ऑक्शन में अनसोल्ड की वजह से संन्यास ले चुके प्रदीप नरवाल को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। यदि मनिंदर सिंह PKL 12 में 267 रेड पॉइंट्स हांसिल करने में सफल रहते हैं तो वह प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे सफल रेडर का तमगा हांसिल कर लेंगे।

पवन सहरावत-

प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 12 की नीलामी में पवन कुमार सहरावत को तमिल थलाइवाज ने 59.5 लाख रुपए में खरीदा है। वह प्रो कबड्डी लीग इतिहास के तीसरे सबसे सफल रेडर हैं, जिनके नाम 139 मैचों में 1388 रेड पॉइंट्स हैं। अब यदि PKL 12 में 423 रेड पॉइंट्स हांसिल कर लेते हैं तो वह प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे सफल रेडर बन जाएंगे, हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन वह ऐसा कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि सीजन-5 में पटना पाइरेट्स के लिए 369 रेड पॉइंट्स हांसिल कर चुके हैं, जोकि किसी भी PKL सीजन का सर्वश्रेष्ठ रेड पॉइंट्स है।

प्रो कबड्डी लीग में अब तक के टॉप रेडर्स

प्रदीप नरवाल (रेडर)- 190 मैचों में 1810 पॉइंट्स
मनिंदर सिंह (रेडर) - 158 मैचों में 1544 पॉइंट्स
पवन कुमार सहरावत (रेडर) - 139 मैच में 1388 पॉइंट्स
अर्जुल देशवाल (रेडर)- 114 मैच में 1182 पॉइंट्स
नवीन कुमार (रेडर) - 107 मैच में 1120 पॉइंट्स
दीपक निवास हुड्डा (रेडर)- 157 मैच में 1119 पॉइंट्स
राहुल चौधरी (रेडर) - 154 मैच में 1106 पॉइंट्स
सचिन तंवर (रेडर) - 145 मैच में 1096 पॉइंट्स
विकास कंडोला (रेडर) - 128 मैच में 837 पॉइंट्स
अजय ठाकुर (रेडर) - 120 मैच में 816 पॉइंट्स

Also Read
View All

अगली खबर