खेल

शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना ने शेयर किया पहला पोस्ट, उंगली से गायब दिखी सगाई की अंगूठी

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद उन्होंने पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान उनके हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी नहीं थी।

2 min read
Dec 05, 2025
स्मृति मंधाना (फोटो- स्मृति मंधाना इंस्टाग्राम)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ मंधाना की शादी होनी थी लेकिन अचानक शादी के दिन उन्होंने इसे टाल दिया। शुरुआत में ऐसा कहा गया कि मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी रोकी गई है। लेकिन बाद में ऐसी भी खबरें सामने आई की पलाश मंधाना को धोखा दे रहे थे और इसी का पता चलने पर मंधाना ने यह शादी तोड़ दी। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अब शादी टलने के बाद पहली बार मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान जिस बात ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा वह यह थी कि इस पोस्ट में मंधाना की उंगली से उनकी सगाई की अंगूठी गायब थी।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना के भाई ने शादी की नई तारीख पर तोड़ी चुप्पी, बताया 7 दिसंबर की चर्चा के पीछे का सच

पेड पार्टनरशिप पोस्ट किया शेयर

मंधाना ने शुक्रवार को यह पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह एक प्रसिद्ध टूथपेस्ट ब्रांड के साथ एक पेड पार्टनरशिप पोस्ट था। इस वीडियो में मंधाना के हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी नहीं दिखी, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। हालांकि यह अभी सामने नहीं आया है कि यह विज्ञापन मंधाना की सगाई से पहले शूट किया गया था या अब शादी टलने के बाद रिकॉर्ड हुआ है। मंधाना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने उनकी शादी टूटने की खबरों को और हवा दे दी है।

सोशल मीडिया पर अंगूठी को लेकर चर्चा

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ऐसा क्यों लग रहा है कि वो दुखी है, वो हंस रही है लेकिन उनकी आवाज और उनकी आंखों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो दुखी है। उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी नहीं पहनी है। दूसरे यूजर ने लिखा, बिना सगाई की अंगूठी के, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, उनकी उंगली पर कोई अंगूठी नहीं है। वहीं कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो मंधाना की सगाई से पहले शूट किया गया था।

मंधाना ने शादी के सभी पोस्ट हटाए

बता दें कि मंधाना की शादी वाले दिन उनके पिता श्रीनिवास की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद शादी को स्थगित कर दिया गया था। इसके अगले ही दिन पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई थी और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब दोनों की तबीयत पहले से ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। लेकिन अभी तक मंधाना या पलाश की तरफ से शादी को किसी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की रस्मों से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए हैं, जिसके चलते भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों के परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य कारणों को ही शादी टलने की वजह बताया है।

Updated on:
05 Dec 2025 06:00 pm
Published on:
05 Dec 2025 05:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर