खेल

PKL Season 12 : यूपी का शेर कर सकता है सबको ढेर, 8 बड़े रिकॉर्ड हैं नाम-Tamil Thalaivas ने लगाया है दांव

उत्तर प्रदेश के रहने वाजे अर्जुन देशवाल पहले पिंक पैंथर्स और यू मुंबा से खेल चुके हैं। इस बार के ऑक्शन में उन्हें Tamil Thalaivas ने खरीदा है।

2 min read
Jun 12, 2025
अर्जुन जब पिंक पैंथर्स में थे तो अभिषेक और ऐश्वर्या उनके खेल के कायल थे। @Arjun Insta Account

Pro Kabaddi League का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन के लिए मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और 1 जून को हुई थी, जिसमें Tamil Thalaivas ने उत्तर प्रदेश के अर्जुन देशवाल को 1.405 करोड़ रुपये में खरीदा। देशवाल यूपी पुलिस में डीएसपी होने के साथ एक पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी भी हैं। वह पहले जयपुर पिंक पैथर्स और यू मुंबा की ओर से खेल चुके हैं। इस बार के सीजन के लिए Tamil Thalaivas ने उन पर दांव लगाकर बड़ा खेला किया है। जानकार बताते हैं कि Raid Machine के नाम से मशहूर अर्जुन देशवाल मैच को पलटने में माहिर हैं। जब वह जयपुर पिंक पैंथर्स में खेलते थे तो अभिषेक बच्चन तक उनका लोहा मानते थे। अभिषेक रेड मारने की उनकी कला के बहुत कायल हैं।

रेड मशीन के नाम से जाने जाते हैं अर्जुन

अर्जुन देशवाल यूपी के मुजफ्फरनगर से आते हैं। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में देश की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। वह 2023 में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं।

Tamil Thalaivas ने क्यों लगाया दांव

अर्जुन देशवाल गेम में अपनी बेहतरीन रेडिंग और सटीक खेल के लिए मशहूर हैं। उन्हें Raid Machine के नाम से जाना जाता है। PKL Season 9 में अर्जुन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। उनके नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज हैं:

1- 25 वर्षीय अर्जुन ने सीजन 9 में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को अपना दूसरा खिताब जिताने में बड़ी मदद की थी।
2- पिछले सीजन में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और 227 रेड प्वाइंट हासिल किए।
3- अर्जुन ने PKL में अब तक 114 मैच खेले हैं और 1,174 रेड प्वाइंट बनाए हैं।
4- 2024 के PKL Season 11 में उन्होंने 9.86 रेड प्वांट प्रति मैच के औसत से 230 अंक हासिल किए।
5- अर्जुन देशवाल ने PKL Season 11 में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से खेलते हुए यूपी योद्धा के खिलाफ 1000 रेड प्वाइंट हासिल किए थे।
6- उसी सीजन में उन्होंने 1100 रेड प्वाइंट्स हासिल किए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
7- अर्जुन ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब जीता था।
8- उन्होंने सीजन 10 में सबसे ज्यादा संयुक्त रेड पॉइंट का रिकॉर्ड भी बनाया था।

फिलहाल, वे इस सीजन में तमिल थलाइवाज टीम में शामिल हो गए हैं। अब देखना यह है कि वे टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद कर पाते हैं या नहीं।

Updated on:
13 Jun 2025 04:06 pm
Published on:
12 Jun 2025 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर