श्री गंगानगर

गणतंत्र दिवस पर कानून व्यवस्था के लिए तैनात होंगे 500 पुलिसकर्मी

-गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - स्टेडियम में रखी जाएगी विशेष निगरानी  
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 9:46 PM IST
police men
police men

श्रीगंगानगर.

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब पांच सौ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा थानों की पुलिस अलग से रहेगी।वहीं स्टेडियम को पिछले कई दिन से पुलिस ने अपनी निगरानी में ले रखा है, जहां हथियारबंद जवान तैनात हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पांच सौ से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा थानों की पुलिस अलग से होगी। इसके लिए स्टेडियम सहित समारोह स्थलों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले रखा है। यहां चौबीस घंटे हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है। वहीं इन दिनों लोगों का स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया है। समारोह के दिन भी यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। करीब दो सौ पुलिसकर्मी स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य जाब्ता जिले के अन्य समारोह स्थलों आदि पर तैनात रहेंगे।

गश्त, नाकाबंदी व फिक्स पिकेट लगेगी
- शहर व जिले में विभिन्न स्थानों पर संबंधित थानों के अधिकारी व जाब्ते गश्त करेंगे। इसके अलावा कई स्थानों पर नाकेबंदी कराई जाएगी। जहां वाहनों की सघन जांच होगी। मोबाइल गश्त, फिक्स पिकेट लगाए जाएंगे। जिले की सीमा पर लगे नाकों पर आने वाले वाहनों का पूरी जानकारी रखी जाएगी।

होटल, ढाबों, धर्मशालाओं की जांच
- पुलिस की ओर से शहर में होटलों, ढाबों व धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की जांच की जा रही है। वहीं होटल, धर्मशाला व ढाबों पर रुकने वाले व्यक्तियों के बारे में सूचना देने के लिए कहा गया है। वहीं पुलिस ने ढाबों, होटलों व धर्मशााओं की जांच तेज कर दी है।

Published on:
Also Read
View All