श्री गंगानगर

प्रेमिका को परिजनों के साथ जाते देख युवक थाने में ही गश खाकर गिरा और फिर…

पुलिस थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका को परिजनों के साथ जाता देख पुलिस थाने में गश खाकर गिर गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 3:43 PM IST
a youth death from heart attack in Sri Ganganagar

रायसिंहनगर। पुलिस थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका को परिजनों के साथ जाता देख पुलिस थाने में गश खाकर गिर गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रकरण के अनुसार निकटवर्ती गांव भादवांवाला का करीब 25 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका के साथ करीब एक सप्ताह से लापता रहने के बाद रविवार को पुलिस थाने में पेश हुआ था। इसकी सूचना पुलिस ने युवती के परिजनों को दी। थाने में बयान दर्ज करवाने के बाद युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने पर सहमति जताते हुए उनके साथ चली गई। युवती को जाते देख भवानी शंकर पुत्र दुलीचंद नाई निवासी भादवांवाला अचानक जमीन पर गिर गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार युवक की मृत्यु हार्टअटैक होने से मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

युवक की मृत्यु को लेकर परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव भादवावाला से सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर सहारण और राजेश भादू सहित बड़ी संख्या में लोग चिकित्सालय में पहुंचे।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच