हनुमानगढ़। पसंद के लड़के से परिजनों ने 17 वर्षीय किशोरी का ब्याह करने से इनकार कर दिया। ऐसे में किशोरी अकेली ही संगरिया क्षेत्र स्थित अपने घर से निकल गई। घूमते हुए हनुमानगढ़ पहुंची तथा रैन बसेरे में रुक गई। जागरूक नागरिक की सूचना पर बुधवार को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, सदस्य प्रेमचंद शर्मा एवं जंक्शन पुलिस पहुंची। बाल कल्याण समिति कार्यालय में किशोरी से घर से निकलने का कारण पूछा तो उसने परिजनों पर गंभीर आरोप जड़ दिए।