जानकारी के अनुसार मोबाइल में गेम खेलने के आदी हो चुके लड़के ने गेम के चक्कर मे अपनी 10वीं कक्षा की पढ़ाई भी छोड़ दी। पिछले चार-पांच महीने से उसे चूरू अपने ननिहाल भेजा गया था ताकि उसकी मोबाइल की लत छुड़वाई जा सके। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय लड़का रतनगढ़ का रहने वाला है, उसके उसके माता पिता ने 6 महीने पहले चूरू उसके ननिहाल भिजवाया था।