वाट्सऐप पर आउट कर देता था पेपर?
एसआईटी प्रभारी व पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह के अनुसार, मंगलवार को आरोपी प्रोफेसर के घर की तलाशी ली गई। परमार के घर से यूनिवर्सिटी के टेस्ट की कॉपियां, पेपर व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। घर के एक कमरे से 32 छात्र-छात्राओं के टेस्ट कॉपियां मिलीं हैं। वहीं टेस्ट होने से पहले छात्र-छात्राओं को वाट्सऐप ग्रुप पर देने के लिए बनाए गए प्रश्न का एक कागज भी मिला है, जिसमें 40 प्रश्न लिखे हैं। इन्हीं प्रश्नों में से टेस्ट के लिए छांटे गए 25 प्रश्न लिखा कागज भी मिला है। इस प्रकरण में आरटीयू का प्रोफेसर गिरीश परमार व सहयोगी छात्र अर्पित अग्रवाल गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। इनके अलावा कई संदिग्ध जांच के दायरे में हैं।