परीक्षा अधिनियम की धारा भी जोड़ी
एसपी ने बताया कि आरोपी गिरीश परमार के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 की धारा 420, 267, 468 व 471 की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी के मोबाइल से भी कई राज निकल रहे हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मामले में और भी पीड़ित छात्राएं हों। ऐसे में हर पहलू और बारीकी से मामले की जांच की जा रही है।