औरतें सुरक्षित नहीं यहाँ पे भी, नहीं रुक पा रही शहर में वारदात

• •
Updated: 8 Jan 2017, 11:59 AM IST
bike chain snacting crime increase
bike chain snacting crime increase

श्रीगंगानगर

पिछले दो-तीन दिन से शहर में चल रही पुलिस गश्त, नाकाबंंदी व वाहनों की सघन जांच के बाद भी लूटपाट की वारदात नहीं रुक पा रही है। शहर के पी ब्लॉक में शनिवार शाम को बाइक पर आए आरोपी एक महिला का पर्स छीनकर भाग गए। वहीं शुक्रवार शाम को भी एक वारदात हुई।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र में पी ब्लॉक में विजेन्द्र की पत्नी जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए आरोपित उसका पर्स छीनकर भाग गए। मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात के संबंध में महिला व उसके परिजनों से जानकारी ली। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को भी शनिदेव मंदिर के समीप बाइक पर आए दो युवकों ने एक युवती का पर्स छीनने का प्रयास किया और पर्स हाथ में फंस गया, जिससे वह बाइक के साथ घिसटती गई।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को खुद रात्रि गश्त करने, वाहनों की सघन जांच करने तथा वारदात रोकने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी शहर में लूटपाट की वारदात नहीं रुक पा रही है। शनिवार को हुई क्राइम मिटिंग में भी पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को गश्त करने, वाहनों की जांच करने व अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इनका कहना है

शहर के पी ब्लॉक में एक महिला से पर्स छीनने का मामला हुआ है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। आरोपित लालरंग की बाइक पर आए थे। आरोपितों की तलाश के लिए कई टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर भेजी गई है। पुलिस वारदात करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

तुलसीदास पुरोहित,

सीओ सिटी, श्रीगंगानगर।

Published on: