श्री गंगानगर

Rajasthan Murder: भाई ने सगी बहन का कुल्हाड़ी से फोड़ा सिर, फसल का हिस्सा देने बुलाया और कर दी हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा

Murder In Land Dispute: सुरेन्द्र ने अपनी बहन को खेत की फसल का हिस्सा देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर सुरेन्द्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से मंजू के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

2 min read
Brother Murder Sister
मृत बहन और आरोपी भाई की फाइल फोटो: पत्रिका

Brother Killed Real Sister: श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के गांव 8 डीओएल में रविवार को एक भयंकर घटना हुई, जिसमें छोटे भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मंजू और आरोपी का नाम सुरेन्द्र है। दोनों के बीच कृषि भूमि को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था।

फसल का हिस्सा देने बुलाया और कर दिया मर्डर

सुबह सुरेन्द्र ने अपनी बहन को खेत की फसल का हिस्सा देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर सुरेन्द्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से मंजू के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के समय घर में किसी और की मौजूदगी नहीं थी।

मंजू की चीख सुनकर पास में खड़े युवक रामावतार ने दौड़कर घर में प्रवेश किया और देखा कि मंजू फर्श पर गिर पड़ी थी और उसके भाई के हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी थी। रामावतार ने तुरंत रावला पुलिस को सूचना दी।

बहन के शव के पास बैठा रहा भाई

पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सुरेन्द्र घटना स्थल पर ही मृत बहन के पास बैठा पाया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शव को रावला सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला जमीन विवाद का पाया गया है।

मंजू की मां उस समय गांव 2 कालुवाला में शादी में गई थीं। पिता की अनुपस्थिति और जमीन के हिस्सेदारी को लेकर दोनों में तनाव बढ़ा था। डीएसपी ने बताया कि आगे की जांच और एफआईआर मृतका की मां के आने के बाद दर्ज की जाएगी। सुरेन्द्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और ग्रामीणों में गहरा सदमा है ।

डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना मंजू की मां और श्रीगंगानगर रह रहे दूसरे भाई को दी गई । उन्हेांने बताया कि मृतका का पिता नहीं है, ऐसे में कृषि भूमि के हिस्सेदारी के कारण उसका भाई सुरेन्द्र नाराज रहने लगा ।

Published on:
20 Apr 2026 11:55 am