
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण (पत्रिका सांकेतिक तस्वीर)
Udaipur Crime News: उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक युवती को बातों में फंसाकर और शादी का झांसा देकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी उसके साथ शारीरिक शोषण करने का ने न केवल पीड़िता का विश्वास तोड़ा, बल्कि उसे नशीले पदार्थ (शराब) का सेवन करवाकर उसकी मजबूरी का फायदा उठाया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी बांसवाड़ा निवासी पुष्पक मालवीय ने उसे शादी के झांसे में लिया था।
7 अगस्त 2025 की आधी रात आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर उदियापोल स्थित एक होटल में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल के कमरे में आरोपी ने दबाव बनाकर शराब का सेवन करवाया।
इसके बाद आरोपी ने भी शराब पी और नशे की स्थिति का फायदा उठाते हुए शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता को बार-बार विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। जब पीड़िता को आरोपी के इरादों और धोखे का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस की शरण ली।
सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हैवानियत कर उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए वसूलने का मामला दर्ज हुआ। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी रोडकला करौली निवासी धर्मेंद्र गुर्जर ने 31 मार्च को टेकरी क्षेत्र में बुलाया।
वहां शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। शरबत पीते ही महिला बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो आरोपी ने पीड़िता को डराते हुए कहा कि उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए है।
इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज के डर से पीड़िता ने ऑनलाइन दो लाख रुपए आरोपी को दे दिए। इसके बावजूद वह उसे धमका रहा है।
Updated on:
20 Apr 2026 10:23 am
Published on:
20 Apr 2026 10:23 am
