श्री गंगानगर

लोक परिवहन की बसों के खिलाफ जांच अभियान

जिले के विभिन्न भागों में चल रही 100 से अधिक लोक परिवहन की बसों की विशेष जांच की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2017, 6:55 PM IST
lok parivahan bus
lok parivahan bus

श्रीगंगानगर.

जिले के विभिन्न भागों में चल रही 100 से अधिक लोक परिवहन की बसों की विशेष जांच की जा रही है। इस जांच के लिए परिवहन विभाग के चार उडऩदस्ते बनाए गए हैं। जांच के दौरान बकाया कर वाली बसों को सीज किया जाएगा।जिला परिवहन अधिकारी जुगलकिशोर माथुर ने बताया कि लोक परिवहन की बसों की जांच के दौरान निरीक्षकों को निरीक्षण मीमो भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर को की गई एक शिकायत के बाद लोक परिवहन की बसों के खिलाफ यह जांच शुरू की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि लोक परिवहन के नाम पर कुछ ही बसों के परमिट स्वीकृत किए गए थे। मगर बस संचालक एक के नाम पर दो-तीन बसों का संचालन कर रहे हैं। दो ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें लोक परिवहन की एक बस अनूपगढ़ क्षेत्र में विद्युत हादसे का शिकार हो गई, जबकि उसी बस के नंबर पर एक अन्य बस श्रीबिजयनगर क्षेत्र में चलती हुई पाई गई।

राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों और लोक परिवहन के चालक और परिचालकों के बीच सवारियों को लेकर आए रोज आपसी टकराव रहता है।लोक परिवहन की सभी बसें रोडवेज के मुख्य बस स्टैण्ड के प्रवेश द्वारों से रवाना होती है। लोक परिवहन बसों के कर्मचारी आवाजें लगाकर सवारियों को अपनी बसों में बैठाते हैं, इससे रोडवेज प्रशासन पूरे तौर से घाटे में आ गया।

Published on:
Also Read
View All