श्री गंगानगर

राजस्थान में घर के बाहर से 8 साल के बच्चे का अपहरण, 10 लाख की मांगी फिरौती

श्रीगंगानगर शहर के सदर थाना क्षेत्र की रामदेव कॉलोनी में बुधवार को आठ साल के बच्चे का अपहरण हो गया। दो युवकों ने बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 7:42 PM IST
Child Kidnapping

श्रीगंगानगर। शहर के सदर थाना क्षेत्र की रामदेव कॉलोनी से बुधवार दोपहर आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें भेजी गई। बच्चे का अपहरण करने वाले 10 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं।

वारदात की सूचना बच्चे के दादा रामदेव कॉलोनी निवासी भारत भूषण शर्मा ने दोपहर एक बजे पुलिस को देते हुए बताया कि अज्ञात बाइक सवार दोपहर एक बजे गली में खेल रहे उनके आठ वर्षीय पौत्र रुद्र का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं जिसमें बाइक पर सवार दो जने बच्चे का ले जाते दिख रहे हैं।

टीमें जुटी है तलाश में

पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चार टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हैं। अपहरणकर्ताओं के फिरौती मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि परिवार के पास दस लाख रुपए की फिरौती के बारे में फोन आया है। फोन की लोकेशन के आधार पर भी अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। अपहरणकर्ताओं के शहर में ही होने या आसपास किसी अन्य स्थान पर जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस की टीमें शहर के अलावा आसपास संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

परिवार के परिचित होंगे

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरणकर्ता परिवार के परिचित हो सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दोनों अपहरणकर्ताओं के बीच बच्चा जिस सहजता से बैठा दिखाई दे रहा है, उसे देख कर लगता है कि अपहरणकर्ताओं को वह अच्छी तरह जानता है। अगर अपहरणकर्ता अनजान होते तो बच्चा विरोध करता या फिर शोर मचाता। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारी प्राथमिकता बच्चे की सुरक्षित वापसी है। अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी सभी टीमों को हिदायत दी गई है कि बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचे।

दादा को भेजा वीडियो

अपहरण की वारदात के बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के दादा को एक वीडियो भी भेजा। इसमें बच्चा खेत में रेत में खेलता नजर आ रहा है। बच्चे के दादा ने किसी से रंजिश या लड़ाई होने से इनकार किया है। बच्चे के पिता करण (30) रामदेव कॉलोनी स्थित घर में ही रुद्र आर्किटेक्ट एंड कंसल्टेंट फर्म चलाते हैं। जब बच्चे का अपहरण हुआ, तब मां प्रियंका , पिता करण और छह माह की छोटी बहन कनु घर के भीतर ही थे।

Updated on:
8 Jan 2025, 7:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट