30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी घर फोन कर बोला- नहर में कूद जान दे रहा हूं, तीसरे दिन मिला शव

बांसवाड़ा में कोटा जिले के रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी ने नहर में कूद कर जान दे दी। उसका शव तीसरे दिन मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Jan 2025, 6:20 PM IST

canal

सांकेतिक तस्वीर

बांसवाड़ा। कोटा जिले के रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी ने नहर में कूद कर जान दे दी। उसका शव तीसरे दिन मिला। जबकि, पुलिस के अनुसार व्यापारी ने नहर में कूदने से पहले घर वालों को फोन किया कि वह नहर में कूदने जा रहा है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जबकि, शव सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिला था।

घाटोल थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर में करीब 1 बजे घाटोल के एक व्यक्ति ने फोन किया कि उनका किराएदार नहर में कूद गया। एएसआई मेघराज और टीम को मौके पर भेजा। टीम घाटोल में ही जीरो नहर के पास पहुंची तो वहां से ऑटो खड़ा था, इसमें गर्म कपड़े कंबल, चादर आदि भरे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहा था।

बात करते-करते ही वह नहर में कूद गया। इधर, फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि नहर में कूदने वाले का नाम पवन कुमार गोयल पुत्र नंद कुमार गोयल है, जो कि कोटा का रहने वाला था। अभी खमेरा में कमरा किराए पर लेकर रहता था। गोयल ने अपने घर वालों को फोन पर बताया था कि वह नहर में कूद कर जान दे रहा है। जैसे ही गोयल का फोन बंद हुआ तो घर वालों ने मकान मालिक को फोन करके कहा सूचना दी।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: अवैध बजरी से भरे डंपर ने पति-पत्नी व दो बच्चों को कुचला, क्षत-विक्षत हुए शव

तीसरे दिन मिली बॉडी

एएसआई मेघराज ने बताया कि तलाशी अभियान शुरू किया गया। रास्ते में जितने भी गांव हैं, वहां सूचना दी गई। नहर का बहाव तेज था, इसलिए दूर तक चला गया। जहां पर गोयल कूदा था उससे करीब 40 किलोमीटर दूर भीमपुर क्षेत्र में शव सोमवार को मिला।

यह भी पढ़ें : प्रेमी ने कहा तेरी पत्नी मुझसे बहुत प्यार करती है, फिर पति ने बनाया खौफनाक प्लान

अभी पूछताछ शेष

परिजन के आने पर, पोस्टमार्टम करा दिया। परिजनों ने पूछताछ शेष है, यह जानकारी की जाएगी कि ऐसे कौन सी परिस्थिति थी, जिस कारण जान दी। साथ ही घर में किस-किस से क्या क्या बात हुई। पूरी जानकारी तथ्यों के आधार पर जुटाई जाएगी।

प्रवीण सिंह, थानाधिकारी घाटोल

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़