31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा: अवैध बजरी से भरे डंपर ने पति-पत्नी व दो बच्चों को कुचला, क्षत-विक्षत हुए शव

Jalore Road Accident : सायला थानाक्षेत्र के उनडी-पोषाणा के बीच मामाजी मंदिर के पास स्टेट हाइवे पर रविवार शाम को डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक उसकी पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Jan 2025, 8:50 PM IST

Jalore Road Accident

Jalore Road Accident

जालोर। सायला थानाक्षेत्र के उनडी-पोषाणा के बीच मामाजी मंदिर के पास स्टेट हाइवे पर रविवार शाम को डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक उसकी पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। डंपर में अवैध रूप से बजरी का परिवहन किया जा रहा था। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। दूसरी तरफ घटनाक्रम के विरोध में लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस जानकारी के अनुसार बावतरा निवासी उत्तमपुरी (32) पुत्र मांगपुरी गोस्वामी अपनी पत्नी टेपादेवी (30), बेटे हेमराज (5) व बेटी चिन्टू (8) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बावतरा से कोरा जा रहा था। इस दौरान मामाजी मंदिर के पास स्टेट हाइवे पर डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दंपती व उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव भी क्षत-विक्षत हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतकों के शवों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायला की मोर्चरी में रखवाया गया। साथ ही अवैध बजरी से भरे डंपर को जब्त किया।

यह भी पढ़ें : पानी से भरे टांके में मिला विवाहिता का शव, आटे-साटे में डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

विरोध में रास्ता जाम किया

हादसे से आक्रोशित लोगों ने रास्ता अवरुद्ध किया। लोगों ने सड़क पर झाड़िया रखकर घटनाक्रम पर विरोध जताया। विरोध के बाद रास्ते पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश का प्रयास किया। लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद समाज के लोगों ने पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने इस मामले में क्षेत्र में अवैध खनन के बाद दौड़ रहे वाहनों पर और अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक रास्ता अवरुद्ध था और मौके पर लोग जुटे हुए थे।