31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी से भरे टांके में मिला विवाहिता का शव, आटे-साटे में डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Barmer News : चौहटन उपखंड के बीजराड़ थाना क्षेत्र के सुकालिया गांव की सरहद से शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे टांके में विवाहिता का शव मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Jan 2025, 7:54 PM IST

बाड़मेर। चौहटन उपखंड के बीजराड़ थाना क्षेत्र के सुकालिया गांव की सरहद से शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे टांके में विवाहिता का शव मिला। शनिवार शाम बीजराड़ पुलिस को सूचना मिली कि एक विवाहिता ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है जिस पर वृत्ताधिकारी जीवनलाल खत्री, बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार जब वे मौके पर पहुंचे तब तक मृतका के शव को उसके परिवार वालों ने टांके से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा पीहर पक्ष को सूचना देकर मौके बुलवाया। पीहर पक्ष के पहुंचने पर मृतका के भाई ने उसकी बहन के पति सहित ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें : प्रेमी ने कहा तेरी पत्नी मुझसे बहुत प्यार करती है, फिर पति ने बनाया खौफनाक प्लान

पुलिस उप अधीक्षक जीवनलाल खत्री ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आटे-साटे में करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से आपसी मन मुटाव चल रहा था। दयाल कागा की बहन ससुराल नहीं जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान, जांच एवं अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में इंजेक्शन लगाने के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, मचा बवाल

इधर, मृतका के भाई कानाराम ने दहेज हत्या के आरोप के साथ ही सात माह पहले उसकी मां की हत्या करने का आरोप भी लगाया है। मृतका सुनीता के भाई ने उसके पति दयाल कागा, ससुर बाबूराम, देवर मदन एवं ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।