30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : प्रेमी ने कहा तेरी पत्नी मुझसे बहुत प्यार करती है, फिर पति ने बनाया खौफनाक प्लान

Rajasthan News : अंता क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए दोहरे हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 4 Jan 2025, 5:36 PM IST

double murder

मृतक गौरव और रिंकी

बारां। अंता क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए दोहरे हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से ही फरार गणेश मेवाड़ा को सर्च ऑपरेशन चला कर धाकड़खेडी गांव के पास बरडा में सरसों के खेतों से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गणेश ने दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

हत्या की साजिश पहले ही रच ली

पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गणेश मेवाड़ा ने बताया कि उसका विवाह 12 वर्ष पहले श्योपुर निवासी रिंकी मेवाड़ा से हुआ था। शादी से उसके दो बच्चे थे। लेकिन एक साल से रिंकी का कोटा निवासी गौरव हाड़ा से प्रेमप्रसंग चल रहा था। गौरव की रिश्तेदारी धाकड़खेडी गांव में थी। इसके चलते वो वहां पर अक्सर आता-जाता रहता था। रिंकी और गौरव दोनों गांव व कोटा में एक दूसरे से मिलते रहते थे। गणेश ने बताया कि रिंकी उससे झूठ बोलकर गौरव से मिलने कोटा जाती थी।

धमकी दे रहा था गौरव

गणेश ने बताया कि गौरव कुछ दिनों से लगातार मुझे धमकी दे रहा था कि तेरी पत्नी को में ही रखूंगा। वह मुझे से बहुत प्यार करती है। यह बात गणेश को काफी दिनों से अखर रही थी। पहली जनवरी को गौरव ने फोन करके बताया कि आज में तेरी पत्नी को लेने आ रहा हूं। उस दिन गौरव हाड़ा व उसके तीन साथी सूरज, ऋषि और कुणाल बाइक से रात 12 बजे धाकड़खेड़ी आए। गौरव के तीन साथी गांव के बाहर ही रुक गए। गौरव उनको कहकर आया था कि जब मैं फोन करूं तो तुम लोग गणेश के घर पर आ जाना।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में Double Murder, महिला और युवक को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात के बाद फरार पति की ओर घूमी शक की सुई

मामला सुलटाने घर बुलाया

गणेश ने उस दिन गौरव की हत्या करने का प्लान पहले से ही बना रखा था। गणेश ने गौरव को फोन करके अपने घर बुलाया कि आपस का मामला है। दोनों बैठ कर बात करेंगे। गौरव जब अन्दर गया तो पहले से ही तैयार गणेश ने घर में रखे धारदार हथियार (कूटिया) से गौरव के सिर पर वार किया। इससे वह अचेत होकर नीचे गिर गया। रिंकी मेवाड़ा ने गौरव का बचाने का प्रयास किया तो गणेश ने उसके भी गर्दन व शरीर पर वार किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक जब गौरव नहीं आया तो उसके तीनों साथी वहां से कोटा भाग निकले। यह बात उन्होंने अपने घरवालों को भी नहीं बताई।

यह था मामला

एसपी चौधरी ने बताया कि 2 जनवरी की रात कन्ट्रोल रूम बारां से सूचना मिली कि धाकड़खेड़ी गांव में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना पर अंता थानाधिकारी मय जाप्ता धाकड़खेडी में गणेश मेवाड़ा के घर पहुंचे। वहां पर उसकी पत्नी रिंकी की खून से लथपथ लाश मिली थी। पास में एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पडा था। दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान कोटा निवासी गौरव हाड़ा के रूप में की गई। अगली सुबह सुबह मृतक के भाई ने प्रियांशु हाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।