31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में Double Murder, महिला और युवक को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात के बाद फरार पति की ओर घूमी शक की सुई

Rajasthan Murder News: अज्ञात व्यक्ति ने महिला और एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 2 Jan 2025, 1:18 PM IST

Baran Murder Case: राजस्थान के बारां जिले के अंता के समीप धकड़खेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाले डबल मर्डर की घटना सामने आई है। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला और एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम


घटना की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। वहीं घटना के बाद मृतक महिला का पति गणेश मेवाड़ा फरार हो गया है। ऐसे में शक की सुई पति की ओर घूम रही है। पुलिस ने मृतक गौरव हाड़ा के भाई प्रियांशु हाड़ा की ओर से FIR दर्ज कर ली है। साथ ही फरार पति की तलाश जारी है।

घर पर खौफनाक वारदात


सीआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना महिला के घर पर ही हुई। मृतकों में 32 वर्षीय महिला रिंकी मेवाड़ा और 19 वर्षीय युवक गौरव हाडा शामिल हैं। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे घाव मिले।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Road Accident: पिता, पुत्र और पुत्रवधू का 2 चिताओं पर हुआ अंतिम संस्कार, एक साथ उठी 3 अर्थी तो फफक पड़े लोग

अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम


महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अंता अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें : महिलाओं और बच्चों की पोर्न वीडियो और अश्लील सामग्री अपलोड करके, विदेशों के यूज़र्स से कमाता था पैसे, ऐसे हुआ खुलासा

इलाके में दहशत का माहौल


इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच कर रही है।