श्री गंगानगर

कोचिंग सेंटर के टीचर ने की आत्महत्या, बहन को कॉल कर बताई थी पीड़ा

पुरानी आबादी के ताराचंद वाटिका के पास किराए के मकान में कोचिंग सेंटर के टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
less than 1 minute read
Feature image
मृतक अमित गोठवाल: फोटो पत्रिका

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के ताराचंद वाटिका के पास किराए के मकान में कोचिंग सेंटर के टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

पुरानी आबादी थाने के डयूटी इंचार्ज हैड कांस्टेबल कमलेश ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। यह टीचर 31 वर्षीय अमित गोठवाल मूल रूप से गांव रत्तेवाला में रहने वाला था और पुरानी आबादी के ताराचन्द वाटिका के पास लक्ष्मण के मकान पर किराए पर रहता था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी पीहर चली गई। अमित संकल्प कोचिंग सेंटर में कोचिंग कक्षाएं लेता था।

जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे इस टीचर ने अपने पड़ोस की दुकान पर दूध खरीदा था। इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर अपनी पीड़ा बताई थी, यह पीड़ा क्या थी यह तो उसकी बहन से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। सुबह नौ बजे अमित जब कोचिंग कक्षा मं नहीं आया तो कोचिंग सेंटर के स्टाफ उसे लेने के लिए घर पहुंचे। तब अमित पंखें से फंदा से लटकता हुआ मिला। कमरे में से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Updated on:
01 Jul 2025 04:43 pm
Published on:
01 Jul 2025 04:43 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल

Rajasthan Farmer Protest: सिंचाई के पानी को लेकर अनूपगढ़-घड़साना में किसान आंदोलन तेज, NH-911 पर किया चक्का जाम

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तस्वीरें साफ, जानें आपकी पंचायत समिति में प्रधान पद किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित

Anupgarh Nagar Palika : सिर्फ 7 पार्षदों वाली भाजपा ने कैसे पलटा खेल? निखिला छाबड़ा बनीं अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष