24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल

श्रीगंगानगर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा लक्की और उप सभापति पुष्पा देवी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि भाजपा विधायक भड़क उठे।
2 min read
Google source verification
BJP MLA Jaideep Bihani

विधायक जयदीप बिहाणी को आया गुस्सा। फोटो: पत्रिका

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा लक्की और उप सभापति पुष्पा देवी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि भाजपा विधायक भड़क उठे। समारोह में अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बन गया। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, हुआ यूं कि समारोह के दौरान श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति के स्वागत के लिए एक पूर्व पार्षद मंच पर पहुंचा। पूर्व पार्षद की ओर से सभापति को गुलदस्ता भेंट किए जाने के दौरान विधायक जयदीप बिहाणी ने आपत्ति जताई। तभी गुस्साए पूर्व पार्षद ने सभापति और उपसभापति के लिए लाए गए बुके टेबल पर फेंक दिए। बुके फेंके जाने पर विधायक बिहाणी बुरी तरह भड़क गए।

उन्होंने कहा कि यह कौन-सा तरीका है। इसे पकड़कर बाहर ले जाओ, ऐसे लोगों की मुझे जरूरत नहीं है। विधायक के आक्रोश के बाद मंच पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद सभापति अजय दावड़ा ने मंच की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिसका नाम लिया जाए, वही मंच पर आए और सभी लोग एक-एक करके मंच पर आएं। इसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा।

सभापति और उप सभापति ने ली शपथ

नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा लक्की और उप सभापति पुष्पा देवी ने बुधवार शाम विधिवत शपथ लेकर पदभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, पार्षदों, व्यापारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। शपथ के बाद दोनों का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया। सभापति दावड़ा ने शहर में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाने की बात कही, जबकि विधायक जयदीप बिहाणी ने सभी 65 वार्डों में समान रूप से विकास करवाने का भरोसा दिलाया। सभापति दावड़ा ने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे वादे करने के बजाय विकास कार्य करवाने पर ध्यान देंगे। विधायक बिहाणी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में इस वित्तीय वर्ष में आठ लाख रुपए और इसके बाद सात लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सभी 65 वार्डों में 15-15 लाख के विकास कार्यों का लक्ष्य

विधायक बिहाणी ने कहा कि नगर परिषद के सभी 65 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में इस वित्तीय वर्ष में 8 लाख रुपए तथा इसके बाद 7 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने की बात कही गई। इस प्रकार प्रत्येक वार्ड में कुल 15 लाख रुपए के विकास कार्यों का लक्ष्य बताया गया है। समारोह में मंचासीन स्वामी ब्रह्मदेव महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक, भाजपा नेता प्रियंका बैलान, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन संजय महीपाल, व्यापारी नेता भूपेंद्रपाल आहुजा, रायसिंह कुलडिय़ा, तरसेम गुप्ता, कृष्ण मील, भाजपा नेता प्रदीप धेरड़, महेश पेड़ीवाल, रमजान अली चोपदार और नगर परिषद आयुक्त मिलख राज चुघ सहित नवनिर्वाचित पार्षद, व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग